LOADING...
'मालामाल वीकली 2' बनने से पहले बदल गया निर्देशक, जानिए अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी
'मालामाल वीकली 2' में हुआ ये बड़ा बदलाव

'मालामाल वीकली 2' बनने से पहले बदल गया निर्देशक, जानिए अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Mar 18, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' अपने सीक्वल को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही है। पिछले महीने खबर आई थी कि निर्माता इसकी दूसरी किस्त लेकर आएंगे जिसके चलते दोबारा यह तिकड़ी सिल्वर पर्दे पर धमा-चौकड़ी मचाती नजर आएगी। करीब 2 दशक पहले रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। ताजा जानकारी के मुताबिक, सीक्वल की जिम्मेदारी उठाने के लिए दूसरे निर्देशक ने प्रियदर्शन को रिप्लेस किया है।

निर्देशन

'बधाई हो' निर्देशक संभालेंगे दूसरी किस्त बनाने की जिम्मेदारी

खबरों के मुताबिक, 'मालामाल वीकली 2' की कहानी आगे बढ़ रही है, लेकिन प्रियदर्शन इसका किस्सा नहीं होंगे। फिल्म 'बधाई हो' के निर्देशक अमित शर्मा का नाम इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए तय हुआ है। मिड-डे से बातचीत में, एक सूत्र ने बताया, "अमित सीक्वल के निर्देशन के लिए बातचीत कर रहे हैं। वह फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने के लिए काफी उत्साहित हैं।"उम्मीद है कि सीक्वल अपनी मूल कॉमेडी को बरकरार रखते हुए वापसी करेगा।

बातचीत

सीक्वल के लिए कलाकारों से चल रही बातचीत

इससे पहले, परियाेजना से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि 'मालामाल वीकली 2' में रितेश, राजपाल और परेश की वापसी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया था कि परेश की ओर से हामी भर दी गई है, लेकिन समझौता साइन होना बाकी है। वहीं रितेश और राजपाल से बातचीत अभी चल रही है। उम्मीद है कि सबकुछ तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ेगा। सूत्र ने यह भी बताया था कि दूसरी कड़ी में किरदार और कहानी की पृष्ठभूमि अलग होगी।

Advertisement