Page Loader
'बड़े अच्छे लगते हैं' का टीवी पर फिर हो रहा प्रसारण, जानिए कब और कहां देखें 
'बड़े अच्छे लगते हैं' का टीवी पर फिर होगा प्रसारण (तस्वीर: एक्स/@SonyTV)

'बड़े अच्छे लगते हैं' का टीवी पर फिर हो रहा प्रसारण, जानिए कब और कहां देखें 

Oct 28, 2024
03:36 pm

क्या है खबर?

साक्षी तंवर और राम कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' को खूब पसंद किया गया था। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों का बेशुमार प्यार मिला था। यह शो 30 मई, 2011 को रिलीज हुआ था और यह लगभग 3 साल तक चला। अब लगभग 13 साल बाद 'बड़े अच्छे लगते हैं' का प्रसारण एक बार फिर टीवी पर होने जा रहा है। आइए जानते हैं इस शो को आप कब और कहां देख सकते हैं।

प्रोमो

तारीख भी आई सामने 

'बड़े अच्छे लगते हैं' को आप 11 नवंबर से रात 8:30 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देख सकते हैं। OTT प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रोमो वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम सबके पसंदीदा जोड़े आ रहे हैं फिर एक बार।' 'बड़े अच्छे लगते हैं' के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। पिछले दोनों सीजन में अभिनेता नकुल मेहता और अभिनेत्री दिशा परमार की जोड़ी नजर आई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो