NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में घायल, परिवार के संपर्क में बादशाह
    अगली खबर
    'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में घायल, परिवार के संपर्क में बादशाह
    सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में हुए घायल

    'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में घायल, परिवार के संपर्क में बादशाह

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 29, 2021
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    'बचपन का प्यार' हाल के दिनों में सुर्खियों में बना रहा है। इस गाने की वजह से ही सहदेव दिरदो रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गए थे। क्या आम, क्या खास; हर कोई उनका दीवाना हो गया था।

    अब उनके प्रशंसकों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर आई है। 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

    मंगलवार को सहदेव के साथ यह घटना घटित हुई।

    हादसा

    कैसे हुआ सहदेव के साथ यह हादसा?

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सहदेव के साथ यह हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे शबरी नगर इलाके में हुआ।

    पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मोटरसाइकिल के सड़क पर फिसल जाने से सहदेव चोटिल हुए।

    रिपोर्ट की मानें तो सुकमा के अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि सहदेव ने हेलमेट नहीं पहना था और उन्हें सिर में चोट लगी है।

    वहीं, बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

    भर्ती

    जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट हुए सहदेव

    जैसे ही यह घटना घटित हुई, सहदेव को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    इस घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सुकमा के कलेक्टर को बेहतर इलाज करवाने का आदेश दिया है।

    प्रतिक्रिया

    CMO ऑफिस ने घटना पर जताया दुख

    छत्तीसगढ़ के CMO ऑफिस ने इस घटना पर अपना दुख जताया है।

    CMO ऑफिस ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मुख्यमंत्री श्री भूपेश ने सहदेव की दुर्घटना की खबर पर दुख जताते हुए कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।'

    बता दें कि जब सहदेव रातों-रात फेसम हुए थे, उस वक्त भी भूपेश ने उनसे मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए छत्तीसगढ़ के CMO ऑफिस का ट्विटर पोस्ट

    मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार @SukmaDist को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

    — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 28, 2021

    संपर्क

    सहदेव के परिवार के संपर्क में हैं गायक बादशाह

    सोशल मीडिया पर सहदेव के जल्द ठीक होने की कामनाएं हो रही हैं। गायक और रैपर बादशाह ने भी सहदेव के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था, 'सहदेव के परिवार और उनके दोस्तों के साथ संपर्क में हूं। वह अभी बेहोश है। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्राथर्नाओं की जरूरत है।'

    सहदेव के फैंस भी इस वक्त दुआएं कर रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए बादशाह का ट्विटर पोस्ट

    In touch with Sahdev’s family and friends. He is unconscious, on his way to hospital. Im there for him. Need your prayers 🙏

    — BADSHAH (@Its_Badshah) December 28, 2021

    जानकारी

    सहदेव की हालत में आया सुधार- बादशाह

    बादशाह ने अपने ताजा पोस्ट में बताया कि आज सहदेव की हालत में सुधार आया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'सहदेव अब बेहतर है और उन्हें होश आ गया है। किसी अच्छे न्यूरोसर्जन को दिखाने वह रायपुर जाएगा। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'

    ट्विटर पोस्ट

    बादशाह ने दी ताजा हेल्थ अपडेट

    Sahdev is better now and has regained consciousness. Will go to Raipur to see a good neurosurgeon. Thank you for your prayers 🙏🙏

    — BADSHAH (@Its_Badshah) December 29, 2021

    लोकप्रियता

    कैसे रातों-रात लोकप्रिय हुए सहदेव?

    सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले हैं। दरअसल, 'बचपन का प्यार' गाते हुए सहदेव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एक स्कूल में वह यह गाना गाते हुए दिखे थे।

    इसके बाद कई सेलिब्रिटीज ने सहदेव के अंदाज में खुद को प्रस्तुत किया था।

    बादशाह ने भी इस गाने का रिमिक्स वर्जन सहदेव के साथ रिलीज किया था। गाने में बादशाह संग सिंगर आस्था गिल नजर आई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छत्तीसगढ़
    बॉलीवुड समाचार
    सड़क दुर्घटना
    भूपेश बघेल

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 22 पहुंची अमित शाह
    नक्सलियों के साथ मुठभेड़ वाली जगह पर जाएंगे अमित शाह, घायल जवानों से भी मिलेंगे CRPF
    छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: लगभग 400 नक्सलियों ने तीन तरफ से घेरकर किया था जवानों पर हमला CRPF
    छत्तीसगढ: मुठभेड़ के पीछे नक्सली कमांडर हिडमा का हाथ, कर चुका है कई बड़े हमले नक्सलवाद

    बॉलीवुड समाचार

    क्या 'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? बिग बॉस 14
    अगले साल की शुरुआत में शादी करने की तैयारी में निर्देशक लव रंजन- रिपोर्ट लव रंजन
    पहली बार पर्दे पर साथ दिख सकते हैं वरुण धवन और जान्हवी कपूर वरुण धवन
    सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, कबीर खान बोले- अभी कहानी का पता नहीं सलमान खान

    सड़क दुर्घटना

    हरियाणाः कोहरे के कारण झज्जर में आपस में टकराईं 50 गाड़ियां, 7 की मौत, कई घायल हरियाणा
    सड़क हादसे में मशहूर सिंगर शिवानी की मौत, शो के लिए जा रही थीं आगरा सेलिब्रिटी गॉसिप
    ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर अब अधिक जुर्माना, कट सकता है एक लाख रुपये तक का चालान लोकसभा
    क्या पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का सोच रही है सरकार? नितिन गडकरी ने किया साफ दिल्ली

    भूपेश बघेल

    छत्तीसगढ़ः बिजली कटौती को लेकर अफवाह फैलाने पर पुलिस ने दर्ज किया देशद्रोह का मुकदमा छत्तीसगढ़
    केंद्र और राज्यों की बैठक आज, NPR और जनगणना पर होगी चर्चा छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़: नक्सलियों से एनकाउंटर के बाद लापता हुए 17 जवानों के शव बरामद छत्तीसगढ़
    केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दी "अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट से ठोकने" की धमकी छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025