'बेबी जॉन' में बब्बर शेर बन दहाड़ेंगे जैकी श्रॉफ, प्रोमो देख लोग बोले- अब मचेगी तबाही
क्या है खबर?
इस साल कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' भी शामिल है। फिल्म से वरुण का लुक भी सामने आ चुका है।
बीते दिन इससे विलेन बने जैकी श्रॉफ की पहली झलक सामने आई थी और अब निर्माताओं ने फिल्म से बकायदा एक कैरेक्टर प्रोमो जारी कर जैकी की खतरनाक झलकियां प्रशंसकों को दिखाई हैं।
इसे देख लगता है कि बॉबी देओल के बाद सर्वश्रेष्ठ खलनायक का खिताब जैकी को ही मिलने वाला है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Introducing the ruthless villain from #BabyJohn — #JackieShroff as BABBAR SHER...
— Rahul Raut (@Rahulrautwrites) October 12, 2024
The @Varun_dvn, @KeerthyOfficial and @iWamiqaGabbi starrer high-octane actioner releases in theatres on DECEMBER 25, 2024!
Directed By — A. Kaleeswaran
Written By — Kalees & @Sumitaroraa. pic.twitter.com/lReh64Husw
कैरेक्टर प्रोमो
पर्दे पर बवाल करने को तैयार जैकी
टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है, जो जैकी के खौफनाक अवतार को और दमदार बनाता है।
निर्दयी विलेन बन जग्गू दा पर्दे पर बवाल करने को तैयार हैं। उनके किरदार का नाम बब्बर शेर है, जिसका फिल्म के हीरो वरुण के साथ जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।
चेहरे पर घाव के निशान, लंबे सफेद बाल और दाढ़ी-मूछ में जैकी का लुक देखते ही बनता है। फिल्म से आई जैकी की पहली झलक पर भी दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था।
प्रतिक्रिया
प्रोमो देख क्या बोले लोग?
एक यूजर ने लिखा, 'क्या स्टाइल है भिड़ू। दिन बन गया।'
एक लिखते हैं, 'बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार, ऊपर से जैकी श्रॉफ सोने पे सुहागा।'
एक ने लिखा, 'एटली यह बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें अपने किरदार को पर्दे पर कैसे प्रभावशाली तरह से दिखाना है। जबरदस्त।'
एक ने लिखा, 'अब सचमुच पर्दे पर बवाल होने वाला है।' एक अन्य लिखते हैं, 'बैकग्राउंड म्यूजिक खतरनाक है। पर्दे पर तबाही तो अब मचेगी, जब जैकी और वरुण आमने-सामने होंगे।'
आगाज
क्रिसमस के मौके पर पर्दे पर आएगी फिल्म
'बेबी जॉन' इस साल क्रिसमस (25 दिसंबर) के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से वरुण की कई दमदार झलकियां सामने आ चुकी हैं। इस फिल्म में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश जैसी अभिनेत्रियां भी नजर आएंगी।
फिल्म के निर्देशक कलीस हैं, वहीं एटली इस फिल्म से बतौर निर्माता जुड़े हैं। पिछली बार उन्होंने शाहरुख खान को लेकर फिल्म जवान का निर्देशक किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी।
अन्य फिल्में
इन 2 फिल्मों में भी नजर आएंगे जैकी
जैकी को पिछली बार फिल्म 'मस्त में रहने का' मैं नजर आए थे, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी। इसमें उनके साथ अभिनेत्री नीना गुप्ता नजर आई थीं।
वह जल्द ही अब 'सिंघम अगेन' में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
इसके अलावा जैकी के खाते से फिल्म 'बाप' भी जुड़ी हुई है, जिसमें उन्हें संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती को देखा जाएगा।े