NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बेबी जॉन' ने किया निराश, कैसा रहा क्रिसमस पर रिलीज हुईं पिछली 5 फिल्मों का हाल?
    अगली खबर
    'बेबी जॉन' ने किया निराश, कैसा रहा क्रिसमस पर रिलीज हुईं पिछली 5 फिल्मों का हाल?
    क्रिसमस पर आईं पिछली फिल्मों का हाल

    'बेबी जॉन' ने किया निराश, कैसा रहा क्रिसमस पर रिलीज हुईं पिछली 5 फिल्मों का हाल?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 02, 2025
    10:56 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता वरुण धवन पिछले काफी समय से फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में हैं। उम्मीद थी कि क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन यह पहले ही दिन से टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही है।

    पिछले कुछ सालों में क्रिसमस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं।

    इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया, आइए जानते हैं।

    #1

    'जीरो'

    साल 2018 से शुरुआत करते हैं, जब शाहरुख खान फिल्म 'जीरो' के साथ सिनेमाघरों में हाजिर हुए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।

    बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का इतना बुरा हश्र हुआ था कि खुद शाहरुख इसकी असफलता को याद नहीं करना चाहते।

    200 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 90 करोड़ रुपये जुटा पाई थी।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    #2 और #3

    'गुड न्यूज' और 'दबंग 3'

    साल 2019 में क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार फिल्म 'गुड न्यूज' लेकर आए थे। 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 205 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

    उधर क्रिसमय के आसपास सलमान खान की 'दबंग 3' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की। 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 146 करोड़ रुपये कमाए थे।

    ये दोनों फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर हैं।

    #4

    '83'

    साल 2021 में क्रिसमस पर आई रणवीर सिंह की फिल्म '83' की रिलीज से पहले निर्माताओं को ही नहीं, दर्शकों को भी यही उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई।

    225 से 270 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म महज 109 करोड़ रुपये जुटा पाई थी। फिल्म के पिटने से खुद रणवीर भी बेहद निराश थे।

    नेटफ्लिक्स और डिज्नी+ हॉटस्टार पर फिल्म देखी जा सकती है।

    #5 और #6

    'सर्कस' और 'डंकी'

    साल 2022 के क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्म 'सर्कस' ने भी दर्शकों को बुरी तरह निराश किया। इस फिल्म के हीरो भी रणवीर सिंह थे। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में केवल 35 करोड़ रुपये कमाए थे।

    दूसरी ओर साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर दर्शकों को फिल्म 'डंकी' का तोहफा मिला था। 120 करोड़ रुपये इस फिल्म का बजट था और कमाई थी 212 करोड़ रुपये।

    ये दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स पर हैं।

    जानकारी

    बेबी जॉन का हाल-बेहाल

    वरुण की फिल्म 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है। इस फिल्म को 28 दिन पुरानी 'पुष्पा 2' ने आगे नहीं आने दिया। 160 करोड़ रुपये में बनी 'बेबी जॉन' 8 दिन में 35.40 करोड़ रुपये कमा पाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    सलमान खान
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    वरुण धवन

    फिल्म 'बेबी जॉन' का पहला गाना 'नैन मटक्का' इस दिन होगा रिलीज, दिलजीत दोसांझ लगाएंगे सुर  दिलजीत दोसांझ
    शाहरुख खान ही नहीं, बालीवुड के इन सितारों ने भी हॉलीवुड फिल्मों में दी अपनी आवाज शाहरुख खान
    'बेबी जॉन' से कीर्ति सुरेश की पहली झलक आई सामने, वरुण धवन भी दिखे साथ कीर्ति सुरेश
    'पुष्पा: द रूल' से लेकर 'बेबी जॉन' तक, दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में पुष्पा 2

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    'द साबरमती रिपोर्ट' ने छूआ 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा, अब इस फिल्म से होगा सामना  विक्रांत मैसी
    'पुष्पा: द रूल' ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 'जवान' को भी दी मात पुष्पा 2
    अलविदा 2024: 'बड़े मियां छोटे मियां' से 'मैदान' तक, इस साल ये बड़ी फिल्में हुईं फ्लॉप अक्षय कुमार
    'पुष्पा 2' तोड़ेगी 'दंगल' का महारिकॉर्ड? ये हैं देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दंगल फिल्म

    सलमान खान

    रणबीर कपूर से शाहरुख खान तक, इन बॉलीवुड सितारों की फिल्मों के सेट हैं सबसे महंगे बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की फिल्म 'बीवी नंबर 1' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, तारीख आई सामने  करिश्मा कपूर
    शिल्पा शेट्टी के खिलाफ चल रहा SC-ST का मामला खारिज, इस शब्द पर हुआ था विवाद शिल्पा शेट्टी
    'बिग बॉस 18' में बतौर अतिथि नजर आएंगी हिना खान, सलमान खान भी रहेंगे मौजूद हिना खान

    रणवीर सिंह

    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में अनन्या पांडे ने की ऐसी हरकत, आग बबूला हुए लोग अनंत अंबानी
    अनंत अंबानी ने शाहरुख खान समेत खास 25 दोस्तों को शगुन में दिया ये बेशकीमती तोहफा अनंत अंबानी
    संजय दत्त से शाहरुख खान तक, जानिए फिल्मी सितारों के पसंदीदा कार नंबर  शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण ने ठुकराई ये हॉलीवुड सीरीज, मां बनने के बाद जल्दी वापसी नहीं करेंगी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025