Page Loader
'बेबी जॉन' ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक, खर्च करने होंगे इतने रुपये 
'बेबी जॉन' ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक (तस्वीर: एक्स/@jiostudios)

'बेबी जॉन' ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक, खर्च करने होंगे इतने रुपये 

Feb 05, 2025
01:31 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बेबी जॉन' को बीते साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह खास कमाल नहीं दिखा सकी। 180 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब 'बेबी जॉन' ने OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है।

बेबी जॉन

रेंट पर उपलब्ध है फिल्म 

'बेबी' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 249 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं। बता दें कि 'बेबी जॉन' को कलीस ने निर्देशित किया है,वहीं एटली इसके निर्माता हैं। ये थलापति विजय की तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक है। अभिनेता राजपाल यादव भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट