Loading...
'बेबी डू डाई डू' ने OTT पर लगाई हाजिरी, जानिए कहां देखें हुमा कुरैशी की फिल्म
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' OTT पर आई

'बेबी डू डाई डू' ने OTT पर लगाई हाजिरी, जानिए कहां देखें हुमा कुरैशी की फिल्म

Sep 23, 2026
10:19 am

क्या है खबर?

हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम द्वारा निर्मित फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का डिजिटल प्रीमियर हो गया है। इस एक्शन थ्रिलर के जरिए अभिनेत्री ने निर्माता के तौर पर अपना डेब्यू किया और इसका निर्माण सलीम ने अपने बैनर 'सलीम सिब्लिंग्स' के तले किया है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 में रिलीज हुई थी। उस वक्त जो दर्शक इसका लुत्फ उठाने से चूक गए थे, वह OTT पर इसे घर बैठे देख सकते हैं।

रिलीज

महिला कॉन्ट्रैक्ट किलर का किरदार निभाती दिखी हैं हुमा

नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित, 'बेबी डू डाई डू' एक गूंगी-बहरी महिला (हुमा) की कहानी है। इसे भारत की पहली 'देशी' हिटवुमन के तौर पर दिखाया गया है।

फिल्म में अभिनेत्री अपनी खास लाल छतरी से दुश्मनों का सफाया करती नजर आती हैं। यह नुकसान और बदले पर बुनी गई एक महिला कॉन्ट्रैक्ट किलर कहानी है।

सिकंदर खेर, चंकी पांडे और सीमा पाहवा जैसे सितारे भी इसका हिस्सा हैं।

फिल्म 23 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट 

ADVERTISEMENT