बाबिल खान ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी, थाईलैंड में ले रहे खास प्रशिक्षण
क्या है खबर?
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हाेंने अपनी अगली भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर दी है जिसका सबूत सोशल मीडिया पर मिला है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्हें थाईलैंड में रहते हुए मार्शल आर्ट मुआय थाई का प्रशिक्षण लेते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर ने बाबिल के फैंस को उत्साहित कर दिया है, जो उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
शूटिंग
इसी साल से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
IANS से बातचीत में एक सूत्र ने बताया, "बाबिल ने दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में थाईलैंड में मय थाई का प्रशिक्षण लेने के लिए समय दिया। उन्होंने यहां उत्पन्न होने वाली MMA शैली को सीखने के लिए कई तरह की क्लास ली। वह इसके लिए तैयारी कर रहे हैं और यह ऐसी परियोजना के लिए है जो जल्द शुरू होने वाला है, लेकिन इसके लिए उसे गहन प्रशिक्षण की आवश्यकता है। यह परियोजना 2026 के मध्य में शुरू होगी।"
फिल्म
बाबिल खान का फिल्मी सफर
सूत्र ने बताया, "मुआय थाई में उनकी रुचि को देखकर लोग तरह-तरह की बातें जोड़ रहे हैं, और कुछ का मानना है कि यह किसी आगामी भूमिका की तैयारी हो सकती है।" बता दें, बाबिल ने फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में बतौर कैमरा सहायक अपना करियर शुरू किया था। 2022 में उन्हें बतौर अभिनेता फिल्म 'कला' में देखा गया जिसमें अभिनेत्री तृप्ति डिमरी थीं। इसके अलावा, अभिनेता 'फ्राइडे नाइट प्लान', 'द रेलवे मैन' और 'लॉगआउट' का हिस्सा रह चुके हैं।