NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'रामायण' में आयुष्मान खुराना की सास बनी थीं त्रिजटा? ताहिरा कश्यप ने बताई सच्चाई
    अगली खबर
    क्या 'रामायण' में आयुष्मान खुराना की सास बनी थीं त्रिजटा? ताहिरा कश्यप ने बताई सच्चाई

    क्या 'रामायण' में आयुष्मान खुराना की सास बनी थीं त्रिजटा? ताहिरा कश्यप ने बताई सच्चाई

    लेखन भावना साहनी
    Apr 20, 2020
    12:11 pm

    क्या है खबर?

    लॉकडाउन की वजह से रामानंद सागर की 'रामायण' का अब एक बार फिर से प्रसारण किया जा रहा है। दर्शक दोबारा भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

    अब 'रामायण' के किरदारों को लेकर भी चर्चा होने लगी है और इससे जुड़े किस्से भी सामने आने लगे हैं।

    हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेता आयुष्मान खुराना की सास और ताहिरा कश्यप की मां ने भी इसमें एक अहम भूमिका निभाई थी।

    इसे लेकर ताहिरा ने खुलासा किया है।

    सचाई

    कभी 'रामायण' का हिस्सा नहीं रहीं आयुष्मान की सास

    कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा था कि रामायण में राक्षसी 'त्रिजटा' का किरदार निभाने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि, आयुष्मान खुराना की सास हैं। जिन्होंने सीता हरण के बाद अशोक वाटिका में माता सीता का पूरा ध्यान रखा था।

    हालांकि, अब इन खबरों की सच्चाई सामने आ चुकी है।

    खुद आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि 'रामायण' में उनकी मां ने कोई किरदार नहीं निभाया था।

    सोशल मीडिया

    ताहिरा कश्यप ने ट्वीट के जरिए किया खुलासा

    ताहिरा ने अपने एक ट्वीट सच्चाई बताते हुए लिखा, 'इन खबरों में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है कि मेरी मां, श्रीमती अनीता कश्यप ने सीरियल 'रामायण' में कोई भी किरदार नहीं निभाया था। यह सभी खबरें झूठी हैं। मेरी मां एक एजुकेशन फील्ड से जुड़ी थीं। उनका इस शो से कभी कोई संबंध नहीं रहा।'

    अब ताहिरा के इस खुलासे ने इन सभी खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

    सच्चाई

    दीपिका चिखलिया ने भी बताई सच्चाई

    सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी नवभारत टाइम्स से कहा, "मेरी उनसे ज्यादा बात नहीं होती थी, लेकिन इतना पता है कि वह सूरत से आती थीं। वह कोई अभिनेत्री नहीं, एक साधारण सी महिला थीं।"

    दीपिका उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हुए कहा, "उस महिला का कोई बच्चा नहीं था, लेकिन 'रामायण' में काम करने के बाद उन्हें बेटी हुई। वह कहती थीं कि वह 'रामायण' का हिस्सा बनीं इसलिए उन्हें बेटी पैदा हुई।"

    रिकॉर्ड

    रामायण ने फिर बनाए TRP के नए रिकॉर्ड

    'रामायण' का टेलीकास्ट दूरदर्शन पर किया जा रहा है। इसके बाद कई अन्य शोज का भी फिर से प्रसारण किया जाने लगा।

    हालांकि, यह बात हैरान करने वाली थी कि 90 के दशक की 'रामायण' को आज भी लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि दूसरा कोई भी शो इसकी TRP छू भी नहीं पा रहा।

    बता दें कि 'रामायण' में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, दारा सिंह और अरविंद त्रिवेदी को मुख्य किरदारों में देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रामानंद सागर
    आयुष्मान खुराना

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    'बिग बॉस 13' के बाद अब इस रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं पारस छाबड़ा टीवी शो
    कोरोना वायरस: आमिर खान ने दिया दान, ऋतिक रोशन ने भी उठाई जिम्मेदारी मनोरंजन
    बेटियों के बाद अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रोड्यूसर करीम मोरानी भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित शाहरुख खान
    'गेंदा फूल' के असली लेखक की मदद के लिए आगे आए बादशाह, दिए पांच लाख रुपये मनोरंजन

    मनोरंजन

    नहीं रहे रामानंद सागर की 'रामायण' के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    शिविन नारंग की बिल्डिंग में मिला कोरोना पॉजीटिव शख्स, सील हुआ कॉम्पलेक्स टीवी शो
    कोरोना जैसे खतरनाक वायरस पर आधारित हैं ये फिल्में, जरूर देखें हॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में कपिल शर्मा भी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, पहली बार बिना ऑडियंस शूट होगा शो! कपिल शर्मा

    रामानंद सागर

    टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला दूरदर्शन
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    'रामायण' पर कविता कौशिक ने किया विवादित ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- गिरफ्तार करो इसे बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन की वजह से फिर से लौटे 90 के दशक के ये सुपरहिट सीरियल्स शाहरुख खान

    आयुष्मान खुराना

    कैंसर के चलते आयुष्मान खुराना की पत्नी ने मुंडवाया सिर, बाल्ड लुक में शेयर की फोटो बॉलीवुड समाचार
    कानूनी पचड़े में फंसे आयुष्मान खुराना, बॉम्बे हाइकोर्ट में केस दर्ज बॉलीवुड समाचार
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से 'बधाई हो' के राइटर्स ने नाम लिया वापस, डायरेक्टर अमित ने कहा ये बॉलीवुड समाचार
    जाने किस मामले में सलमान को पछाड़ आगे निकले आयुष्मान, आमिर को भी दे रहे टक्कर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025