आयुष्मान खुराना होंगे यशराज फिल्म्स के अगले हीरो, नई फिल्म 'मुपापा' का हुआ ऐलान
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना के हाथ यशराज फिल्म्स की नई फिल्म लगी है और इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म का शीर्षक 'मुपापा' रखा गया है, जिसका निर्माण YRF और पोशम पा पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। आयुष्मान इसमें मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। यह परियोजना YRF के CEO अक्षय विधानी द्वारा निर्मित होगी, जो पहले 'सैयारा'(2025) के निर्माता रहे चुके हैं। वहीं निर्देशन की कमान समीर सक्सेना ने संभाली है। निर्माताओं ने 'मुपापा' की रिलीज तारीख भी बता दी है।
परियोजना
दर्शकों को नया अनुभव प्रदान करेगी 'मुपापा'
बताया जा रहा है कि 'मुपापा' एक अलग तरह की थिएट्रिकल फिल्म होगी, जो दर्शकों को एक अविश्वसनीय रूप से नया दृश्य अनुभव प्रदान करेगी और उन्हें शुरुआत से आखिर तक सीट से बांधे रखेगी। हालांकि फिल्म की कहानी या अन्य कास्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। फिल्मों में अपनी विशिष्ट पहचान के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान इस बार पर्दे पर कुछ अलग करते दिखेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
AYUSHMANN KHURRANA STARS IN 'MUPAPA' – FIRST THEATRICAL COLLABORATION BETWEEN YRF & POSHAM PA PICTURES – 19 FEB 2027 RELEASE... #Mupapa, starring #AyushmannKhurrana, marks the first theatrical collaboration between Yash Raj Films and Posham Pa Pictures.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 1, 2026
The two banners will… pic.twitter.com/I2D691UnW6
रिलीज
अगले साल सिनेमाघरों में आएगी 'मुपापा'
निर्माताओं ने आधिकारिक पोस्ट में 'मुपापा' की रिलीज तारीख का ऐलान भी कर दिया है। यह 19 फरवरी, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए उतरेगी। इस ऐलान से फैंस भी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हो गए हैं और आयुष्मान को अपना प्यार भेज रहे हैं। फिलहाल, अभिनेता इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोह लिया' में व्यस्त हैं। इसके अलावा, सारा अली खान के साथ उनकी फिल्म 'उड़ता तीर' चर्चा में है।