Page Loader
आयुष्मान खुराना ने किया नई संसद भवन का दौरा, लिखा- सम्मानित महसूस कर रहा हूं 
आयुष्मान खुराना ने किया नई संसद भवन का दौरा (तस्वीर: एक्स/@ayushmannk)

आयुष्मान खुराना ने किया नई संसद भवन का दौरा, लिखा- सम्मानित महसूस कर रहा हूं 

Apr 16, 2024
04:59 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना ने 16 अप्रैल को चुनाव से पहले नए संसद भवन का दौरा किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की हैं। इसके साथ अभिनेता ने खूबसूरत नोट लिखा है। आयु्ष्मान ने लिखा, 'नए संसद भवन का दौरा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस अविश्वसनीय चमत्कार को देखकर गर्व महसूस हो रहा है, जो हमारे चमकदार लोकतंत्र, हमारी विरासत और संस्कृति को उसकी महिमा में दर्शाता है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

आयुष्मान

वार्नर म्यूजिक इंडिया से आयुष्मान ने मिलाया हाथ 

आयुष्मान को आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बता दें, यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल थी। 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता के बाद से, आयुष्मान अपने संगीत करियर पर ध्यान दे रहे हैं। हाल में उन्होंने देश के अग्रणी संगीत लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया से हाथ मिला लिया है, जो दुनियाभर के दर्शकों और कलाकारों तक उनका संगीत पहुंचाएगा।