NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ये बॉलीवुड सितारे निभा चुके हैं समलैंगिक किरदार, अपने अभिनय से जीता दर्शकों का दिल
    मनोरंजन

    ये बॉलीवुड सितारे निभा चुके हैं समलैंगिक किरदार, अपने अभिनय से जीता दर्शकों का दिल

    ये बॉलीवुड सितारे निभा चुके हैं समलैंगिक किरदार, अपने अभिनय से जीता दर्शकों का दिल
    लेखन भावना साहनी
    Oct 25, 2020, 04:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ये बॉलीवुड सितारे निभा चुके हैं समलैंगिक किरदार, अपने अभिनय से जीता दर्शकों का दिल

    समलैंगिक लोगों को हमारे समाज में अलग नजर से देखा जाता है। समलैंगिकों को इस कारण काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री ने इस विषय को कई बार दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की है। बॉलीवुड ने कभी अपने मजाकिया अंदाज में तो कभी एक गंभीर मुद्दे के रूप में समाज को इस सच्चाई से रूबरू करवाया है। चलिए आज उन बॉलीवुड सितारों की बात करते हैं जिन्होंने फिल्मों में समलैंगिक किरदार निभाए हैं।

    आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार (शुभ मंगल ज्यादा सावधान)

    अपनी हर फिल्म में एक अलग विषय को दर्शकों के सामने पेश करने वाले आयुष्मान ने इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में समलैंगिकता का विषय लेकर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ वेब सीरीज के सुपरस्टार बन चुके अभिनेता जितेन्द्र कुमार ने भी गे की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों समाज के विपरित जाकर कई मुश्किलों का डटकर सामना करते हुए एक-दूसरे का साथ देते हैं।

    अक्षय कुमार (ढिशूम)

    बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय को अक्सर फिल्मों में अपने एक्शन से दर्शकों को हैरान करते हुए देखा जाता है, लेकिन 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ढिशूम' में उन्हे समलैंगिक की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। जॉन अब्राहम, वरुण धवन, अक्षय खन्ना और जैकलीन फर्नाडिज की मुख्य भूमिका से सजी इस फिल्म में अक्षय कुमार को कैमियो रोल में देखा गया था। हालांकि, उन्होंने छोटी सी भूमिका में भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

    मनोज बाजपेयी (अलीगढ़)

    2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने गंभीर विषय के तौर पर गे की भूमिका निभाई थी। उन्होंने फिल्म में एक गे की परेशानियों को पर्दे पर उजागर किया। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर की कहानी को पेश किया गया है। मनोज बाजपेयी ने इस किरदार को इतनी खूबसूरती से अदा किया है कि दर्शक एक बार फिर से उनकी अभिनय कला के दिवाने हो गए।

    ऋषि कपूर (स्टूडेंट ऑफ द ईयर)

    दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को एक जमाने में रोमांटिक हीरो के तौर पर देखा जाता था। तब शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ये चॉकलेटी एक्टर कभी गे की भूमिका निभाएगा। 2012 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में ऋषि कपूर को एक गे के किरदार में देखा गया था, जो कॉलेज के प्रिंसिपल होते हैं। फिल्म में ऋषि का उन्हीं के कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर रॉनित रॉय पर क्रश दिखाया गया है।

    अनुपम खेर

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अब तक के अपने करियर में लगभग हर तरह की भूमिकाओं को पर्दे पर उतारा है। 2000 में रिलीज हुई सलमान खान और करिश्मा की फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' में उन्हें एक गे की भूमिका में देखा गया था। वह जिस भी सीन में दिखे, उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। अनुपम ने उस समय यह किरदार दर्शकों के सामने रखा था, जब इस बारे में बेहद कम चर्चा होती थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अक्षय कुमार
    ऋषि कपूर
    अनुपम खेर
    मनोज बाजपेयी

    अक्षय कुमार

    नहीं बनेगा अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक, जानिए क्या है कारण शाहरुख खान
    आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी वाणी कपूर, निभा सकती हैं ट्रांसजेंडर का किरदार बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन फिल्मों के ऑडिशन में फेल हो गए थे मशहूर कलाकार दीपिका पादुकोण
    इन बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग, जरुर देखें मनोरंजन

    ऋषि कपूर

    रणबीर कपूर के हमशक्ल का 28 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    क्या पाकिस्तान में स्थित कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली को गिराने की तैयारी चल रही है? पाकिस्तान समाचार
    KRK ने किए इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक कमेंट, दर्ज हुई FIR बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने किया डॉक्टर्स का धन्यवाद बॉलीवुड समाचार

    अनुपम खेर

    ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन टीवी और इंटरनेट पर हिट रहीं बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के पांच अभिनेता, जिनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही सुपरहिट बॉलीवुड समाचार
    अनुपम खेर की मां और भाई सहित परिवार के चार सदस्य मिले कोरोना संक्रमित बॉलीवुड समाचार
    हैदराबाद एनकाउंटर: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सितारों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं बॉलीवुड समाचार

    मनोज बाजपेयी

    'सूरज पे मंगल भारी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, हंसाने आ रहे हैं दिलजीत और मनोज बाजपेयी बॉलीवुड समाचार
    महिलाओं पर केंद्रित हैं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में, एक बार जरूर देखें प्रियंका चोपड़ा
    ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे विलेन, अपने किरदारों से फिल्मों को दिलाई सफलता अक्षय कुमार
    दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'सूरज पे मंगल भारी', मनोज-दिलजीत समेत दिखेंगे ये सितारे बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023