Loading...
आयुष्मान खुराना को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, ऑडियो मैसेज भेजकर करोड़ों की मांग
आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला

आयुष्मान खुराना को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, ऑडियो मैसेज भेजकर करोड़ों की मांग

Nov 04, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना से ऑडियो मैसेज के जरिए करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। खबरों के अनुसार, धमकी देने वाले अनजान व्यक्ति ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है। फिलहाल, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाया जा रहा है। बता दें, एक दिन पहले ही तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये मांगने की धमकी का मामला सामने आया था।

जांच

ऑडियो मैसेज की जांच में जुटी पुलिस 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला प्रकाश में आने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान वेरिफाई कर रही है।

इसके अलावा, पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच करना भी शुरू कर दिया है और अपने रिकॉर्ड में मौजूद सैंपल से आवाज की तुलना कर रही है, जिससे पता चल सके कि भेजने वाले का बिश्नोई गैंग से कोई असली लिंक है या नहीं।

चिंता

धमकी और हमलों से बॉलीवुड में डर का माहौल

तुषार और आयुष्मान को धमकी मिलने का यह मामला 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ के साथ हुई गोलीबारी की घटना के बाद आया है।

हाल ही में, अमिताभ बच्चन को धमकी मिलने के बाद बुलेटप्रूफ ग्लास के बीच रहते हुए अपने फैंस का अभिवादन करते देखा गया था।

इस स्थिति को देखते हुए ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई है।

ADVERTISEMENT