Loading...
AICWA का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा के लिए लगाई गुहार
AICWA ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

AICWA का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा के लिए लगाई गुहार

Nov 03, 2026
06:35 pm

क्या है खबर?

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों और उनके परिवार के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा की मांग की। साथ ही, मुंबई को दोबारा 1990 के दशक वाले अंडरवर्ल्ड के दौर में जाने से रोकने की गुहार लगाई है। एसोसिएशन का कहना है कि किसी भी कलाकार को डर के साए में काम नहीं करना चाहिए। अपने पत्र में उन्होंने बॉलीवुड में घटित हालिया घटनाक्रम का उदाहरण भी दिया।

चिंता

बॉलीवुड सितारों के प्रति AICWA ने जताई चिंता

AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखकर फिल्मी हस्तियों और उनके परिवारों के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

संगठन ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज "बॉलीवुड बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे" रहने के लिए मजबूर है। हालात ऐसे हो चुके हैुं कि महानायक अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत भी सुरक्षा कारणों के चलते बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे रहते हुए अपने फैंस से मिल रही है।

सवाल

"पिछले हमलों के बाद अगला निशाना कौन?"

संगठन ने पत्र में सवाल किया कि बाबा सिद्दीकी की दिनदहाड़े हत्या की गई। सलमान खान, सैफ अली खान, रोहित शेट्टी, कपिल शर्मा और अब टाइगर श्रॉफ पर हमले किए गए और उन्हें धमकी दी गई।

उन्होंने सवाल उठाया कि इन कलाकारों के बाद अगला नंबर किसका होगा?

बता दें, हाल ही में टाइगर की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी हुई थी। हमले में अभिनेता बाल-बाल बचे। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

ADVERTISEMENT

मांग

संगठन ने प्रधानमंत्री के सामने रखीं ये मांग

संगठन ने अपने पत्र के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सामने 4 मांगें रखी हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों और उनके परिवारों को अचूक सुरक्षा प्रदान हो।

गैंगस्टरों और जबरन वसूली करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराई जाए।

कलाकारों को धमकाने और हिंसा फैलाने वाले दोषियों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दी जाए और 1990 वाले दौर से बचने के लिए मुंबई में कानून-व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT