LOADING...
'पति-पत्नी और वो 2' पर लगे बेवफाई के आरोपों पर आयुष्मान खुराना बोले- ये पारिवारिक फिल्म
फिल्म 'पति-पत्नी और वो 2' पर आयुष्मान खुराना ने बात की

'पति-पत्नी और वो 2' पर लगे बेवफाई के आरोपों पर आयुष्मान खुराना बोले- ये पारिवारिक फिल्म

May 04, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना अपनी राेमांटिक ड्रामा फिल्म 'पति-पत्नी और वो 2' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया जिसे लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आयुष्मान ने फिल्म पर लग रहे 'बेवफाई को बढ़ावा' देने के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। यह एक अच्छी, मजेदार कॉमेडी फिल्म होगी।

बयान

आयुष्मान खुराना ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मेरा किरदार, प्रजापति पांडे का...वो बिल्कुल सही है। हम किसी भी तरह की बेवफाई को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं क्योंकि यह एक पारिवारिक फिल्म है। इसे देखकर सभी को मजा आएगा। यह सिर्फ गलतियों की कॉमेडी है। इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रजापति का किसी के साथ अफेयर है।" उन्होंने कहा एक पति और और पिता के रूप में, वह ऐसी फिल्मों में काम करने के लिए सचेत हैं, जो पारिवारिक हों।

फिल्म

"यह एक पारिवारिक फिल्म है"

आयुष्मान ने कहा, "मैं अपने बच्चों को फिल्म की एडिटिंग दिखाने ले गया था। उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई। तो, यही मेरा पैमाना है। इससे एक बेंचमार्क तय हो जाता है। अगर बच्चों को फिल्म पसंद आती है, तो वह एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्म बन जाती है।" बता दें, फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। यह 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement