LOADING...
'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज, 3 हसीनाओं के बीच बुरे फंसे आयुष्मान खुराना

'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज, 3 हसीनाओं के बीच बुरे फंसे आयुष्मान खुराना

May 02, 2026
07:11 pm

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी जिंदगी की 'खलबली' लेकर लौट आए हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें आयुष्मान 1-2 नहीं, बल्कि 3-3 हसीनाओं के बीच बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं। प्यार, शादी और जबरदस्त उलझनों से भरा ये ट्रेलर देख दर्शक खूब ठहाके लगा रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।

ट्रेलर

क्या है फिल्म के ट्रेलर में?

बॉलीवुड में एक बार फिर 'पति' की मुसीबतों वाली कहानी की वापसी हुई है। गानों और टीजर के जरिए माहौल बनाने के बाद अब 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी प्रजापति पांडे (आयुष्मान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी में एक पत्नी और एक नहीं, बल्कि 2-2 प्रेमिकाएं हैं। इस 'कन्फ्यूजन' और अफरा-तफरी से प्रजापति कैसे बाहर निकलेंगे, यही फिल्म की मुख्य कहानी है।

रिलीज

कब रिलीज हो रही फिल्म?

मुदस्सर अजीज, जिन्होंने 'पति पत्नी और वो' और 'मेरे हस्बैंड की बीवी' जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है, एक बार फिर अपनी चिर-परिचित शैली में लौट आए हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसी कहानी बुनी है, जहां हीरो महिलाओं के चक्कर में बुरी तरह फंसा हुआ है। फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया और दुर्गेश कुमार जैसे कलाकार भी हैं। टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज के बैनर तले बनी ये फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

Advertisement