
आयुष्मान खुराना ने 'शेर खुल गए' गाने पर किया डांस, बेटी वरुष्का ने यूं दिया साथ
क्या है खबर?
भारतीय सिनेमा की जानी-मानी निर्देशक, निर्माता और लेखिका ताहिरा कश्यप ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो आयुष्मान खुराना अपनी बेटी वरुष्का के साथ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' के गाने 'शेर खुल गए' गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
पिता और बेटी की ये जोड़ी दर्शकों का दिल जीत रही है।
वीडियो
ताहिरा ने ऋतिक-दीपिका को दी शुभकामनाएं
वीडियो में आयुष्मान के आलीशान घर की भी झलक दिख रही है।
ताहिरा ने लिखा, 'ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण घर के शेर खुल गए हैं। ये दोनों आपके डांस स्टेप्स नहीं कर सकते क्योंकि वो नहीं कर सकते। फिल्म के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इंतजार नहीं कर सकती।'
'शेर खुल गए' के बोल विशाल और शेखर ने लिखे हैं। इस गाने को बेनी दयाल और शिल्पा राव ने आवाज दी है।
'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।