आयुष्मान खुराना-शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को मिली रिलीज तारीख
क्या है खबर?
सूरज बड़जात्या की फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले साल राजश्री प्रोडक्शन ने अपनी नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ऐलान किया था, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य किरदार में हैं। 21 अप्रैल को निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इसकी रिलीज से पर्दा उठाया है। महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म के जरिए दिग्गज निर्देशक एक बार फिर पारिवारिक कहानी बड़े पर्दे पर ला रहे हैं।
ऐलान
फिल्म की रिलीज तारीख का हुआ ऐलान
राजश्री प्रोडक्शन द्वारा सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं ने ऐसी तारीख काे चुना है, जब इसके आसपास कोई दूसरी बड़ी फिल्म मौजूद नहीं है। दरअसल, रणबीर कपूर और यश अभिनीत पौराणिक महाकाव्य 'रामायण: भाग 1' दिवाली, 2026 पर रिलीज होगी। अभी तक किसी बड़ी फिल्म की रिलीज पर अपडेट न आने से आयुष्मान की फिल्म को अच्छा खास फायदा होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
SOORAJ R BARJATYA ANNOUNCES HIS NEXT BIG SCREEN ENTERTAINER: AYUSHMANN KHURRANA - SHARVARI STAR IN 'YEH PREM MOL LIYA' – 27 NOV 2026 RELEASE... Rajshri Productions, in association with Mahaveer Jain Films, announce their next venture – #YehPremMolLiya.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 21, 2026
The makers have also… pic.twitter.com/JUwMt4ORWY