NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आयशा जुल्का ने किया मनीषा कोइराला संग अनबन की खबरों का खंडन
    अगली खबर
    आयशा जुल्का ने किया मनीषा कोइराला संग अनबन की खबरों का खंडन
    आयशा जुल्का ने किया मनीषा कोइराला संग अनबन की खबरों का खंडन

    आयशा जुल्का ने किया मनीषा कोइराला संग अनबन की खबरों का खंडन

    लेखन मेघा
    Mar 19, 2023
    12:00 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आयशा जुल्का इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

    अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज में एक परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसे दर्शक भी पसंद कर रहे हैं।

    हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान 80-90 के दशक में मनीषा कोइराला के साथ हुई उनकी अनबन की खबरों का खंडन किया और अपनी सीरीज के बारे में बात की।

    बयान

    पल्लवी ढोलकिया के किरदार में नजर आ रहीं आयशा

    हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सबसे पहले आयशा ने सीरीज में अपने किरदार पल्लवी ढोलकिया के बारे में भी बात की।

    उन्होंने कहा, "पल्लवी पूरे परिवार को साथ में रखती है। वह बहुत-सी बातों को नजरअंदाज कर देती है और नहीं चाहती कि परिवार में कोई अनबन हो। हमारे सभी परिवारों में ऐसा एक व्यक्ति होता है।"

    उन्होंने बताया कि यह उनके असली परिवार जैसा है, इसलिए उन्हें लगा कि वह इस किरदार को आसानी से निभा लेंगी।

    कहानी

    ऐसी है सीरीज की कहानी

    'हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई' की कहानी एक गुजराती परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें 4 पीढ़ियां एक छत के नीचे रहती हैं और खुद को ऐसी स्थितियों में पाती हैं जो दर्शकों को भी उससे जोड़ती हैं।

    इसमें रत्ना पाठक शाह, राज बब्बर, अतुल कुलकर्णी और सनाह कपूर सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

    सीरीज के कुछ एपिसोड अभी आ चुके हैं और बाकी 31 मार्च तक हर शुक्रवार को रिलीज किए जाएंगे।

    बयान

    मनीषा के साथ नहीं हुई कोई परेशानी

    इसके आगे अभिनेत्री से सवाल किया गया कि 90 के दशक में एक रिपोर्ट में दावा किया जाता था मनीषा के साथ उनकी अनबन थी। क्या यह सच था?

    इस पर आयशा साफ इनकार करते हुए कहती हैं, "मैंने ऐसी रिपोर्ट के बारे में नहीं सुना। हमने साथ में कई शो किए हैं और किसी तरह की परेशानी नहीं है।"

    उन्होंने कहा, "महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने, चुगली करना और लड़ाई-झगड़े की खबरें हमसे ज्यादा दूसरे फैलाते हैं।"

    वजह

    नाना पाटेकर थे अनबन की वजह?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक पार्थो घोस मनीषा और नाना पाटेकर के साथ फिल्म 'अग्निसाक्षी' बना रहे थे, जिसकी शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। एक दिन मनीषा ने आयशा को नाना के साथ देखा और दोनों अभिनेत्रियों के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई। नाना ने दोनों को किसी तरह समझाया था।

    कुछ समय बाद नाना और आयशा की नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं, जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच अनबन बढ़ गई।

    वर्कफ्रंट

    2022 में आयशा ने OTT पर किया डेब्यू

    आयशा हिंदी ही नहीं बल्कि उड़िया, तेलुगू और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी हैं।

    अभिनेत्री ने 'कुर्बान' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद आमिर खान के साथ 'जो जीता वही सिकंदर' से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

    2003 में शादी के बाद अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया और फिर वह 2018 में फिल्म 'जीनियस' में दिखीं।

    2022 में अभिनेत्री ने 'हश हश' से OTT पर डेब्यू किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आयशा जुल्का
    मनीषा कोइराला
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    आयशा जुल्का

    'हश हश' से OTT पर डेब्यू करेंगी जूही चावला और आयशा जुल्का सोहा अली खान

    मनीषा कोइराला

    एआर रहमान की '99 सॉन्ग्स' का हिन्दी ट्रेलर हुआ जारी, 16 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म मुंबई
    कार्तिक व कृति अभिनीत 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक में तब्बू का किरदार निभाएंगी मनीषा कोइराला बॉलीवुड समाचार
    मनीषा कोइराला अभिनीत वेब सीरीज को प्रोड्यूस करेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा बॉलीवुड समाचार
    भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में दिखेंगी मनीषा कोइराला, 25 साल बाद आए साथ नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' का जलवा कायम, 50वें दिन 800 स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष: अभय देओल के 5 यादगार किरदार, जिनमें दिखे उनके अभिनय के अलग-अलग रंग  अभय देओल
    कपिल शर्मा के पास है करोड़ों की संपत्ति, पंजाब में भी है शानदार फार्महाउस कपिल शर्मा
    अनन्या पांडे बहन अलाना की मेहंदी रस्म में सिगरेट पिती दिखीं, तस्वीर वायरल अनन्या पांडे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025