NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के बाद 'जलास्त्र' और 'वानरास्त्र' पर फिल्में बनाएंगे अयान मुखर्जी?
    अगली खबर
    क्या 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के बाद 'जलास्त्र' और 'वानरास्त्र' पर फिल्में बनाएंगे अयान मुखर्जी?
    'ब्रह्मास्त्र' के अस्त्रों पर बनेंगी और भी फिल्में?

    क्या 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के बाद 'जलास्त्र' और 'वानरास्त्र' पर फिल्में बनाएंगे अयान मुखर्जी?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 17, 2022
    11:50 am

    क्या है खबर?

    'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के बाद निर्देशक अयान मुखर्जी के हौंसले सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने इस फिल्म में 'अस्त्रावर्स' की नई दुनिया बनाई है।

    फिल्म VFX की वजह से चर्चा में बनी हुई है। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिखे हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    अब चर्चा चल रही है कि 'ब्रह्मास्त्र' को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद अयान 'जलास्त्र' और 'वानरास्त्र' पर फिल्में बना सकते हैं।

    रिपोर्ट

    सुपर हीरो यूनिवर्स के रूप में फ्रेंचाइजी को बढ़ा सकते हैं मेकर्स

    इंडिया टुडे के अनुसार, अयान 'जलास्त्र' और 'वानरास्त्र' पर फिल्में बनाने का विचार कर रहे हैं।

    एक सूत्र ने बताया, "फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के साथ कई चीजें जुड़ी थीं। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, तो प्रोड्यूसर्स इसे देसी सुपर हीरो यूनिवर्स के रूप में विकसित कर सकते हैं। 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और इससे मेकर्स को कहानी को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास मिला।"

    अस्त्र

    क्या है 'जलास्त्र' और 'वानरास्त्र'?

    फिल्म में एक रहस्यमई दुनिया है, जिसमें कुछ अस्त्र हैं। सदियों से ये अस्त्र और इनके रक्षक दुनिया में मौजूद हैं।

    'ब्रह्मास्त्र' इन अस्त्रों के इस्तेमाल और इनकी रक्षा की कहानी है।

    प्रकृति में कई शक्तियां मौजूद हैं। इनमें 'जलास्त्र' पानी की शक्ति, 'पवनास्त्र' वायु की शक्ति और 'अग्निअस्त्र' आग की शक्ति हैं।

    कुछ अस्त्र और हैं जिनमें जानवरों की शक्ति मौजूद हैं, जैसे 'वानरास्त्र' और 'नंदीअस्त्र'।

    इन्हीं 'जलास्त्र' और 'वानरास्त्र' पर अलग फिल्में बनाने की बात हो रही है।

    अगली फिल्म

    'ब्रह्मास्त्र 2' की पहले ही हो चुकी है घोषणा

    एक इंटरव्यू में अयान ने 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' की रिलीज को लेकर अहम जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म दिसंबर, 2025 को रिलीज हो सकती है।

    अयान ने कहा था कि 'ब्रह्मास्त्र 2' की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो गई है।

    'ब्रह्मास्त्र 2' में देव की भूमिका के लिए ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह का नाम सामने आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के अगले भाग में दीपिका पादुकोण अमृता की भूमिका निभा सकती हैं।

    फिल्म

    'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में कमाए 300 करोड़ रुपये से अधिक

    'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं।

    बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, भारत में इस फिल्म ने अब तक 180 करोड़ रुपये बटोर लिए। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही भारत में 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।

    इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता शाहरुख खान भी फिल्म में कैमियो करते नजर आए हैं।

    फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे दिखी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अयान ने बताया था कि उन्हें 'ब्रह्मास्त्र' बनाने में दस साल लग गए। फिल्म की शूटिंग करीब पांच साल में पूरी हुई। अयान को इस फिल्म का ख्याल 2011 में आया था, जब वे 'ये जवानी है दीवानी' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर
    अमिताभ बच्चन
    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    आलिया भट्ट

    'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर जारी, स्पेशल पावर्स के साथ नजर आए रणबीर कपूर बॉलीवुड समाचार
    'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर से समझिए, किस स्टार का कैसा है किरदार बॉलीवुड समाचार
    सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में बॉलीवुड समाचार
    माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि इंस्टाग्राम

    रणबीर कपूर

    रणबीर से लेकर संजय दत्त तक, जानिए 'शमशेरा' के कलाकारों ने कितनी फीस ली बॉलीवुड समाचार
    फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    झूठी खबरों का आलिया भट्ट ने दिया जवाब, कहा- मैं महिला हूं, पार्सल नहीं सेलिब्रिटी गॉसिप
    ऑडी R8 से लेकर रेंज रोवर तक, इन बेहतरीन लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं रणबीर-आलिया ऑटोमोबाइल

    अमिताभ बच्चन

    अभिषेक के बाद अमिताभ की हुई आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में एंट्री बॉलीवुड समाचार
    'घूमर' में क्रिकेटर बनेंगी सैयामी खेर, अभिषेक निभाएंगे उनके कोच का किरदार अभिषेक बच्चन
    'झुंड' का ट्रेलर रिलीज, फुटबॉल से झुग्गियों के बच्चों की किस्मत बदलेंगे अमिताभ बॉलीवुड समाचार
    जोया अख्तर की फिल्म में आर्ची का रोल करेंगे अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा नेटफ्लिक्स

    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    इस दिन सिनेमाघरों में आएगी रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' करण जौहर
    आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दक्षिण भाषाओं में पेश करेंगे एसएस राजामौली करण जौहर
    आलिया भट्ट ने 21 साल की उम्र में साइन कर ली थी 'ब्रह्मास्त्र' करण जौहर
    क्या रणबीर कपूर की 'एनिमल' में 'ब्रह्मास्त्र' की वजह से हो रही देरी? रणबीर कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025