NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ब्रह्मास्त्र' को पर्दे पर लाने में लगे दस साल, अयान मुखर्जी ने बताईं चुनौतियां
    मनोरंजन

    'ब्रह्मास्त्र' को पर्दे पर लाने में लगे दस साल, अयान मुखर्जी ने बताईं चुनौतियां

    'ब्रह्मास्त्र' को पर्दे पर लाने में लगे दस साल, अयान मुखर्जी ने बताईं चुनौतियां
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 06, 2022, 06:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'ब्रह्मास्त्र' को पर्दे पर लाने में लगे दस साल, अयान मुखर्जी ने बताईं चुनौतियां
    अयान मुखर्जी की महत्वाकांक्षी फिल्म है 'ब्रह्मास्त्र'

    अयान मुखर्जी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन हैं। इस फिल्म की शूटिंग में करीब पांच साल का समय लग गया। अब अयान मुखर्जी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने फिल्म बनाने के अपने सफर को बयान किया। इसके साथ ही एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म की शुरुआत से अब तक रणबीर कितना बदल गए हैं।

    दस साल पहले आया था 'ब्रह्मास्त्र' का ख्याल

    अयान मुखर्जी को इस फिल्म का ख्याल 2011 में आया था। तब वह 'ये जवानी है दीवानी' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए अयान एक सिनेमाई चमत्कार बनाना चाहते थे। वह एक ऐसी दुनिया दिखाना चाहते थे जिसे भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया। वह चाहते थे कि फिल्म में आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल हो, लेकिन इसकी कहानी भारतीयता पर आधारित हो। इस कहानी को तीन फिल्मों के जरिए दिखाया जाएगा।

    फिल्म बनाने में ये थीं चुनौतियां

    अयान के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' बनाने से पहले उन्होंने नई तरह की फिल्ममेकिंग सीखी। इसपर काफी रीसर्च किया। आधुनिक तकनीक और बड़ा बजट इस फिल्म के लिए चुनौती थे। अयान ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि अगर इस चुनौती को उन्होंने पार कर लिया तो वह भारतीय सिनेमा को एक नई तरह की फिल्म दे पाएंगे। फिल्म को ख्याल से पर्दे तक लाने में दस साल का समय लगा है। अब उन्हें उम्मीद है कि इसे दर्शकों का प्यार मिलेगा।

    इससे पहले अस्त्रों से कराया था परिचय

    इससे पहले अस्त्रों से कराया था परिचय

    इससे पहले एक वीडियो में अयान ने उन अस्त्रों से परिचय कराया था जिनके इर्द-गिर्द 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी है। कुछ ऋषि मुनियों की घोर तपस्या से इन अस्त्रों का जन्म होता है। इनमें कुछ अस्त्र ऐसे हैं जिनमें प्रकृति की शक्तियां मौजूद हैं। इनमें 'जलास्त्र' पानी की शक्ति, 'पवनास्त्र' वायु की शक्ति और 'अग्निअस्त्र' आग की शक्ति के साथ मौजूद हैं। वहीं, कुछ अस्त्र हैं जिनमें जानवरों की शक्ति मौजूद हैं, जैसे 'वानरास्त्र' और 'नंदीअस्त्र'।

    रणबीर की है पहली पैन इंडिया फिल्म

    फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बनाया गया है। इसे पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है और मेकर्स इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण इसका प्रोजेक्ट बाधित हुआ था। बीते दिनों फिल्म का गाना 'केसरिया' काफी चर्चित रहा। इसमें रणबीर औरआलिया के रोमांस ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    यह फिल्म तीन भागों में बनेगी। चर्चा है कि फिल्म के अगले भाग में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाएंगी। जहां इस बार शिवा और ईशा मुख्य किरदार हैं, वहीं अगले भाग के मुख्य किरदार महादेव और पार्वती होंगे। दीपिका पार्वती की भूमिका निभाएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर
    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    ताज़ा खबरें

    रोहित शर्मा ही रहेंगे टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान- रिपोर्ट BCCI
    'अवतार 2' ने छुआ 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा, क्या तोड़ पाएगी 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड? जेम्स कैमरून
    क्या है सम्मेद शिखर विवाद, जिसे लेकर देशभर में जैन समुदाय कर रहा है प्रदर्शन? झारखंड
    रोनाल्डो के नए क्लब अल-नासर का UAE में है बड़ा जलवा, जानिए उससे जुड़ी जरूरी बातें क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां शाहरुख खान
    NTR 30: अगले साल रिलीज होगी जूनियर NTR की फिल्म, सामंथा की होगी मुख्य भूमिका! जूनियर NTR
    जन्मदिन विशेष: कभी विद्या बालन को 'मनहूस' समझते थे लोग, संघर्ष कर ऐसे मिटाया ठप्पा विद्या बालन
    'एनिमल' से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें रणबीर कपूर

    आलिया भट्ट

    करण जौहर की बौतर निर्देशक हुई वापसी, रणवीर और आलिया की इस फिल्म को करेंगे डायरेक्ट करण जौहर
    आलिया भट्ट की मुरीद हुईं हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया डि मार्टिनो, की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की तारीफ गंगूबाई काठियावाड़ी
    अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम दीपिका पादुकोण
    रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अपने नए बन रहे घर का जायजा लेने पहुंचे, देखिए वीडियो रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर

    अलविदा 2022: इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता  बॉलीवुड समाचार
    इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत ये सितारे बने माता-पिता आलिया भट्ट
    अलविदा 2022: शाहरुख से लेकर दीपिका तक, इन कलाकारों के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज शाहरुख खान
    अलविदा 2022: बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार

    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    IIFA 2023 में 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का छाया जादू, इन फिल्मों को मिला नामांकन गंगूबाई काठियावाड़ी
    'ब्रह्मास्त्र' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, बायकॉट ट्रेंड के बावजूद इन फिल्मों ने की बंपर कमाई गंगूबाई काठियावाड़ी
    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर आलिया भट्ट
    अलविदा 2022: 'पठान' से पहले इस साल इन विवादों की चपेट में रही फिल्म इंडस्ट्री रणवीर सिंह

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023