'आवारापन 2' की सफलता खोलेगी तीसरी किस्त की राह? लेखक बिलाल सिद्दीकी ने बताया
क्या है खबर?
'आवारापन 2' ने इमरान हाशमी को न सिर्फ 100 करोड़ रुपये की सफलता का स्वाद चखाया, बल्कि यह उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म में अभिनेता अपने यादगार किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में वापस लौटे, जिस पर दर्शक भी प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, फिल्म के अधूरे क्लाइमैक्स को देखकर लोगों के बीच अगली कड़ी को लेकर अटकलें शुरू हो चुकी हैं। इन्हीं कयासों पर अब फिल्म के लेखक बिलाल सिद्दीकी ने प्रतिक्रिया दी।
भविष्य
क्या 'आवारापन 3' लेकर आएंगे निर्माता?
हिंदुस्तान टाइम्स से लेखक बिलाल ने 'आवारापन' के भविष्य को लेकर उम्मीद जताई है।
उन्होंने कहा, "तीसरे भाग की बात करें तो, फिल्म रिलीज होने के बाद से विशेष भट्ट (निर्माता) और मुझे कुछ संदेशों के अलावा बात करने का समय नहीं मिला है। मुझे उनसे उनकी योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द इस बारे में सोचेंगे, इसे आगे बढ़ाएंगे, और फिर हम देखेंगे कि क्या होता है। मैं बहुत उत्साहित हूं।"
सफलता
'आवारापन 2' के प्रदर्शन पर लेखक ने खुशी जताई
उन्होंने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई और कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि विशेष इस फिल्म के जरिए अपने सपने को साकार करने में कामयाब रहे, क्योंकि वह 'आवारापन' को वापस लाने के लिए बहुत उत्सुक थे, और अब जब यह फिल्म वापस आ गई है, तो इसने अच्छा प्रदर्शन भी किया है।"
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' में इमरान के साथ मुख्य किरदार में दिशा पाटनी हैं और शबाना आजमी ने नकारात्मक किरदार निभाया है।