'आवारापन 2' के आगे घुटने टेकने को मजबूर हुई 'बंटवारा 1947', देखें कुल कमाई
क्या है खबर?
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' गदर काट रही है। उसी के साथ सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' ने प्रवेश किया, जिसकी कमाई का संघर्ष लगातार जारी है। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के 6 दिन पूरे कर चुकी हैं, लेकिन इनके कलेक्शन में एक बड़ा अंतर है। जहां इमरान की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में दाखिल हो गई, तो वहीं सनी की फिल्म 50 करोड़ कमाने से भी दूर है।
कमाई
'आवारापन 2' की शानदार कमाई लगातार जारी
सैकनिल्क के मुताबिक, इमरान की फिल्म ने 6वें दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो सिनेमाघरों में जारी इसकी लोकप्रियता की तरफ इशारा करता है।
फिल्म घरेलू स्तर पर अब 107.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है और आगे के रास्ते पर निकल चुकी है।
वहीं, विश्व स्तर पर 'आवारापन 2' ने 153.59 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस एक्शन-ड्रामा में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में शामिल हैं।
संघर्ष
'बंटवारा 1947' के कदम एक हफ्ते में लड़खड़ाए
सैकनिल्क के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' ने 6वें दिन महज 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जो इसका अब तक का सबसे निराशाजनक कलेक्शन हैं। इसकी कुल कमाई 32.15 करोड़ रुपये हुई है।
विश्व स्तर पर फिल्म ने कुल 45.42 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
एक हफ्ते से भी कम वक्त में फिल्म का ऐसा प्रदर्शन निर्माताओं के लिए भी किसी बड़े झटके से कम नहीं है, जिसमें सनी, प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना जैसे मंझे हुए सितारे शामिल हैं।