'आवारापन 2' के लिए शुभ रहा पहला कारोबारी दिन, 'बंटवारा 1947' को लगा झटका
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने दस्तक दी। इसके साथ में सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' भी सिनेमाघरों में उतरी। जहां एक फिल्म पुरानी यादों और दर्द की गहराइयों से दर्शकों को भावुक कर रही है, तो दूसरी फिल्म देशभक्ति की मिसाल बनकर जज्बे का प्रदर्शन कर रही है। दोनों फिल्में वीकेंड का सफर पार करने के बाद कारोबारी दिनों में आ चुकी हैं। तो आइए देखते हैं उनकी ताजा कमाई।
कलेक्शन
'आवारापन 2' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के चौथे दिन, यानी पहले सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इससे पहले, फिल्म ने तीसरे दिन 26 कराेड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़ और पहले दिन 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन अब 91 करोड़ रुपये हो गया है।
हालांकि, विश्व स्तर पर इसने 4 दिनों में 130.82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य किरदारों में हैं।
गिरावट
'बंटवारा 1947' की दैनिक कमाई में भारी गिरावट
'बंटवारा 1947' को कारोबारी दिनों में आते ही झटका लगा है, क्योंकि इसने चौथे दिन महज 2 करोड़ रुपये कमाए।
इसका तीसरे दिन कलेक्शन 7.25 करोड़, दूसरे दिन 13.50 करोड़ और पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये था, जिससे कुल नेट कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये हुआ है। वर्ल्डवाइड इसने कुल 40.20 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'आवारापन 2' के आगे सनी की फिल्म का जोर फिलहाल चलता नहीं दिख रहा।
फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना, अली फजल जैसे सितारे भी हैं।