'आवारापन 2' के लिए किसकी झोली में आए कितने करोड़? इमरान हाशमी को मिली इतनी फीस
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित ये एक्शन थ्रिलर असल में 2007 में फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है, जिसके जरिए अभिनेता अपने चर्चित किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में वापसी कर रहे हैं। सीक्वल में उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन कलाकारों ने 'आवारापन 2' के लिए निर्माताओं से कितनी फीस ली है।
खुलासा
'आवारापन 2' के सबसे महंगे कलाकार बने इमरान
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवारापन 2' में अपनी भूमिका को दोहराने के लिए इमरान ने कथित तौर पर 10 से 12 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है।
फिल्म में उनकी जोड़ीदार दिशा पाटनी हैं, जिन्होंने 5 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिए हैं।
पिछले हफ्ते फिल्म का ट्रेलर आया था, जिसमें अभिनेत्री शबाना आजमी ने खलनायिका बनकर चौंका दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस किरदार के लिए उन्हें 2 से 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
फिल्म
'बंटवारा 1947' से टकराने के लिए तैयार इमरान
विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित 'आवारापन 2' में सुविंदर विक्की और विजयंत कोहली सहित अन्य कलाकार भी शामिल हैं।
इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने कहानी लिखी है, जबकि अमाल मलिक और मिथुन ने गाने तैयार किए हैं। फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बटवारा 1947' के साथ होगी।
दिलचस्प बात ये है कि शबाना आजमी इन दाेनों ही फिल्मों का हिस्सा हैं।