Loading...
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' OTT पर आई, कब-कहां देख सकेंगे फिल्म?
'आवारापन 2' OTT पर रिलीज हुई

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' OTT पर आई, कब-कहां देख सकेंगे फिल्म?

Oct 09, 2026
10:14 am

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है। यह रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई थी। करीब 2 महीने बाद दर्शक इसे OTT पर देख सकते हैं। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है। महज 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर से लगभग 217.62 करोड़ रुपये बटोरे और बॉक्स ऑफिस पर 300 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा कमाया। इसके बाद 'आवारापन 2' को सुपरहिट घोषित किया गया।

रिलीज

इस OTT पर आई है इमरान की 'आवारापन 2'

'आवारापन 2' का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया है। यह सब्सक्राइबर यूजर्स के देखने के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद हो चुकी है।

निर्माताओं ने फिल्म का एक प्रोमो साझा करते हुए कैप्शन दिया, 'तो फिर आओ एक बार फिर शिवम पंडित से मिलने।'

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2007 में आई 'आवारापन' की सीक्वल है। इसमें दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं।

इसका निर्माण विशेष भट्ट फिल्म्स द्वारा किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT