'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, 100 करोड़ कमाने वाली इमरान हाशमी की सोलो फिल्म बनी
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह अभिनेता के करियर की पहली सोलो फिल्म बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले उनकी किसी भी सोलो फिल्म ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की थी। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और विशेष भट्ट फिल्म्स द्वारा निर्मित, 'आवारापन 2' 2007 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। आइए इसके ताजा कलेक्शन पर नजर डालें।
कमाई
'आवारापन 2' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल
सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के 5वें दिन (मंगलवार) 9.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इससे पहले, फिल्म का चौथे दिन कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये था, जबकि वीकेंड और ओपनिंग डे पर इसने 81.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इस तरह बॉक्स ऑफिस पर कुल 100.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार हो गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन के साथ फिल्म 120.33 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विश्व स्तर पर 'आवारापन 2' ने कुल 144.13 कराेड़ रुपये कमा लिए हैं।
रिकॉर्ड
'आवारापन 2' के साथ 100 करोड़ देने वाले अभिनेता बने इमरान
'आवारापन 2' की सफलता ने इमरान को फिल्मों से 100 करोड़ कमाने वाले अभिनेताओं की सूची में शामिल किया है।
साथ ही, उनकी पिछली फिल्मों 'द डर्टी पिक्चर' (80 करोड़), 'बादशाहो' (78 करोड़), और 'राज 3' (70 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
चूकि फिल्म की रिलीज को सिर्फ 5 दिन हुए हैं और आने वाले सयम में कई और करिश्मा देखने को मिल सकता है।
फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य किरदारों में हैं।