Loading...
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का महा-रिकॉर्ड, 24 घंटे में डिज्नी का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बना
'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर का नया कीर्तिमान

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का महा-रिकॉर्ड, 24 घंटे में डिज्नी का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बना

Nov 25, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को लेकर भारत सहित पूरी दुनिया में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में निर्माताओं ने इसका अंतिम ट्रेलर जारी किया था जिसने व्यूज के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है। 24 घंटे के अंदर करीब 56.3 करोड़ व्यूज के साथ, यह डिज्नी का अब तक का सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला ट्रेलर बन चुका है। वहीं, दुनियाभर की फिल्मों के ट्रेलर की सूची में इसे दूसरा स्थान मिला

रिकॉर्ड

'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने खुद के टीजर का तोड़ा रिकॉर्ड

रुसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के टीजर को 24 घंटे में करीब 50.3 करोड़ व्यूज मिले थे, जिसका रिकॉर्ड अब टूट चुका है।

2024 में आई 'डेडपूल एंड वुल्वरिन' के सुपर बाउल टीजर का रिकॉर्ड भी टूटा है, जिसे ब्रॉडकास्ट ट्रैफिक सहित 36.5 करोड़ व्यूज मिले थे।

कुल मिलाकर यह 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के बाद दुनियाभर में दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन चुका है, जिसे 24 घंटे में 71.86 करोड़ व्यूज मिले थे।

फिल्म

सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर का कब्जा

ट्रेलर का दमदार प्रदर्शन सिर्फ व्यूज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सोशल मीडिया पर पहले 24 घंटों में 10 लाख बार मेंशन किया गया है।

इसने 24 नवंबर की सुबह तक यूट्यूब के मूवी ट्रेंडिंग चार्ट्स पर नंबर 1, नंबर 2 और नंबर 3 की जगह बना ली थी।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस हेम्सवर्थ अभिनीत 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। विदेशों में इसे 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

ADVERTISEMENT