ऑस्कर 2026: 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स का खिताब जीतकर रचा इतिहास
क्या है खबर?
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स' का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया है। इसके साथ ही फिल्म ने इतिहास रच दिया है क्योंकि इसके पहले दोनों भागों ('अवतार' और 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर') ने भी यह पुरस्कार अपने नाम किया था। फिल्म की VFX टीम जो लेटेरी, रिचर्ड बेनेहम, एरिक सेंडन और डैनियल बैरेट ने यह ट्रॉफी स्वीकार की।
ट्विटर पोस्ट
'अवतार: फायर एंड ऐश' ने जीता ऑस्कर
Pandora built pixel by pixel. Congratulations to the team behind AVATAR: FIRE AND ASH, this year’s Best Visual Effects winner! #Oscars pic.twitter.com/3eQs4BpDyr
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
अन्य पुरस्कार
BAFTA में भी जीता था पुरस्कार
'अवतार: फायर एंड ऐश' ने BAFTA फिल्म अवॉर्ड्स में भी 'सर्वश्रेष्ठ स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स' का पुरस्कार अपने नाम किया था। ऑस्कर 2026 में इस फिल्म को 'सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन' के खिताब के लिए भी नामांकन मिला था, जो कुछ लोगों को हैरान करने वाला लगा, क्योंकि यह फिल्म काफी हद तक विजुअल इफेक्ट्स पर आधारित है। हालांकि, 'सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन' का ऑस्कर फिल्म 'फ्रेंकेंस्टीन' के लिए केट हॉले ने अपने नाम किया।