'एक्सोप्लैनेट' का रहस्य करेगा हैरान, इन सितारों संग दिखेगी एलियंस और समय की अनोखी दुनिया
ऑडिबल एक नई साइंस-फिक्शन ऑडियो सीरीज 'एक्सोप्लैनेट' लेकर आ रहा है, जिसमें एंथनी मैकी, एरियाना डीबोज और जॉन लेगुइजामो जैसे कलाकार हैं।
5 नवंबर से शुरू हो रही यह कहानी 'वाइल्ड ब्लू यॉन्डर' नाम के एक दल के बारे में है। एक क्वांटम एनोमली के कारण वे एक खतरनाक एक्सोप्लैनेट पर अलग-अलग समय काल में बिखर जाते हैं।
बेंजामिन पर्सी ने इसे लिखा है और एंडी वियर (जो 'द मार्टियन' जैसी सफल फिल्म के लेखक हैं) इसके कार्यकारी निर्माता हैं। इस सीरीज में दर्शकों को कई रोमांचक मोड़ देखने को मिलेंगे।
'एक्सोप्लैनेट' की टीम को इस चीज का चला पता
एंथनी मैकी 'चीफ इंजीनियर जेफ शॉ' को अपनी आवाज दे रहे हैं, जो अपनी बेटी के पास घर लौटने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं।
एरियाना 'फर्स्ट ऑफिसर बेका बैंग' की भूमिका निभा रही हैं, जो उस ग्रह के खतरनाक एलियन अतीत में फंसी हुई हैं।
जॉन 'साइंस ऑफिसर लोगन बोवर्स' की भूमिका में हैं, जो एक ऐसे भविष्य में जागते हैं, जहां मशीनों का राज है, एक ऐसा भविष्य जो कभी होना ही नहीं चाहिए था।