'ओम' फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में धनुष की सिक्योरिटी टीम ने फैंस को धक्के दिए थे।
इस घटना का एक वीडियो आजकल इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और कुछ लोग इसके लिए धनुष को दोषी मान रहे हैं, लेकिन गौतम नायडू नाम के एक पुराने फैन, जो खुद उस वक्त वहीं मौजूद थे, उन्होंने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है।
उनका कहना है कि जो कुछ हुआ, उसके लिए धनुष को बेवजह नफरत का सामना नहीं करना चाहिए।
गौतम ने धनुष के साथ साझा की सेल्फी
गौतम ने धनुष के साथ अपनी एक सेल्फी भी साझा की है। यह सेल्फी मामला बिगड़ने से ठीक पहले की बताई जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने सिर्फ एक सेल्फी लेने की बात कही थी, लेकिन सिक्योरिटी वालों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
गौतम ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैंने तो बस एक सेल्फी मांगी थी।" 10 साल से धनुष के बड़े फैन रहे गौतम का कहना है कि इतने सालों बाद भी धनुष उनके लिए 'धनुष अन्ना' ही हैं।
उन्होंने लिखा, "मैं पिछले 10 सालों से धनुष अन्ना का फैन हूं।"