एआर रहमान ने 'रामायण' के गानों पर बात की, जानिए क्या कहा
मनोरंजन
मुंबई में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान एआर रहमान ने 'रामायण' के गानों को बनाने को लेकर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि अगर हर किसी को आपका काम पसंद आ रहा है, तो उस जगह से निकल जाओ।"
रहमान ने इसे "अपने देश की सेवा करने, भारत में ऐसे विश्वास की सेवा करने का सम्मान" बताया।
रहमान और जिमर ने दिया 'रामायण' को संगीत
'रामायण' का पहला हिस्सा 5 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है, जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का संगीत बेहद खास है, रहमान ने हंस जिमर के साथ मिलकर काम किया है, जो पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए संगीत दे रहे हैं।
दोनों ने फिल्म को एक अंतरराष्ट्रीय अहसास देने की कोशिश की है। वहीं, रहमान का 'वंडरमेंट टूर' भी जारी है; उनका अगला शो 21 नवंबर को गुरुग्राम में होगा।