अमेरिका में भारतीय निर्देशक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, ICE की कार्रवाई पर उठे सवाल
मनोरंजन
वर्जीनिया में रहने वाले भारतीय मूल के निर्देशक अराफत शेख को 24 सितंबर को डलेस एयरपोर्ट पर अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया।
अराफत स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका पहुंचे थे। वे जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में फिल्म की पढ़ाई करने के लिए आए थे। जानकारी के मुताबिक, उनका एक इमिग्रेशन आवेदन पहले से ही विचाराधीन है।
समर्थकों ने 'अराफत को आजाद करो' अभियान किया शुरू
जैसे ही अराफत की हिरासत की खबर सामने आई, लोगों ने "अराफत को आजाद करो" नाम से एक ऑनलाइन अभियान शुरू कर दिया।
अभियान चलाने वाले समर्थक इस बात पर जोर देकर कह रहे हैं कि अराफत स्टूडेंट वीजा पर थे और उनका इमिग्रेशन आवेदन भी लंबित था।
सवाल यह उठाया जा रहा है कि स्टूडेंट वीजा और लंबित आवेदन होने के बावजूद ICE ने उन्हें क्यों रोका। फिलहाल यह अभियान उनकी तुरंत रिहाई की मांग कर रहा है।