'रामायण' के लिए रणबीर कपूर ने 2 साल तक की ऐसी तैयारी, सुनकर चौंक जाएंगे
मनोरंजन
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के अपने अनुभव साझा किए।
रणबीर ने बताया कि उनके लिए यह केवल किरदार के बाहरी रूप को अपनाने जैसा नहीं था। बल्कि, उन्होंने कहा, 'मेरी तैयारी का सबसे जरूरी हिस्सा भगवान राम की शिक्षाओं को समझना था, जो किसी भी बाहरी बदलाव से कहीं ज्यादा अहम था।'
रणबीर ने 'रामायण' के लिए 2 साल की कड़ी ट्रेनिंग ली
इस किरदार में पूरी तरह घुलने के लिए रणबीर ने 2 साल तक कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपने गुरु सुवीर के मार्गदर्शन में योग और ध्यान सीखा।
साथ ही, शास्त्रों का भी गहराई से अध्ययन किया, जिसमें विद्वानों ने भी उनकी काफी मदद की। फिल्म में यश रावण, साईं पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे।
'रामायण' 2 हिस्सों में रिलीज होगी, पहला हिस्सा दीवाली 2026 और दूसरा दीवाली 2027 को आएगा।