तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का दमदार ट्रेलर जारी, देखकर कांप जाएगी रूह
क्या है खबर?
तापसी पन्नू हमेशा से अलग तरह के किरदारों के लिए जानी जाती हैं। फिल्म 'अस्सी' में उन्होंने महिला वकील का दमदार किरदार निभाया है जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जो रेप पीड़िताओं की दबी चीखों और कई अपराधिक वारदातों को अपने साथ समेटे हुए है। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी और इसका निर्माण अनुभव, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है।
ट्रेलर
ट्रेलर में दिखा तापसी का मजबूत अवतार
'अस्सी' का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है, जिसकी शुरुआत वकील बनीं तापसी के किरदार से होती है। वह बताती हैं, "आपराध वाले दिन देश में 80 शिकायतें हुई थीं, जिनमें से 76 का तो ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ।" कुल मिलाकर निर्माता कोर्टरूम ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं जिसके जरिए महिला पीड़िताओं के न्याय और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों का मुद्दा उठाया गया है। फिल्म में मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक, जीशान अय्यूब और नसीरुद्दीन शाह समेत कई सितारे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'अस्सी' का ट्रेलर
She didn’t make it home that night. Will the truth survive long enough for justice?
— T-Series (@TSeries) February 4, 2026
Trailer Out Now: https://t.co/oBW0FQkbZE#Assi - An urgent watch, only in cinemas from 20th Feb.@taapsee @anubhavsinha @_gauravsolanki #BhushanKumar #KrishanKumar @kani_kusruti #Revathy… pic.twitter.com/6h5Lwy3Aqi