Page Loader
'इंडियाज गॉट लेटेंट': रणवीर अल्लाहबादिया की बढ़ी मुश्किलें, पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची असम पुलिस
रणवीर अल्लाहबादिया की बढ़ी मुश्किलें (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beerbiceps)

'इंडियाज गॉट लेटेंट': रणवीर अल्लाहबादिया की बढ़ी मुश्किलें, पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची असम पुलिस

Feb 12, 2025
12:03 pm

क्या है खबर?

जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में समय रैना के कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है। रणवीर के खिलाफ असम और मुंबई में कई FIR दर्ज की गई है। माफी मांगने के बावजूद रणवीर की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही। अब असम पुलिस की एक टीम 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से संबंधित मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंच गई है।

पुष्टि

असम पुलिस अब रणवीर से करेगी पूछताछ

असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ अश्लीलता को बढ़ावा देने और अश्लील चर्चा में शामिल होने के आरोप में FIR दर्ज करने के बाद असम पुलिस की एक टीम मुंबई गई है। इस मामले में अब रणवीर और समय से पूछताछ हो सकती है। बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने रणवीर और समय के खिलाफ समन जारी किया है।

मामला

रणवीर ने पूछा था ये सवाल 

बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में एक प्रतियोगी से अमर्यादित सवाल पूछा था। उन्होंने कहा था, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर हर दिन सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे।" इस टिप्पणी की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।