NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': असित मोदी ने बताया, शैलेश लोढ़ा से क्यों हुआ था झगड़ा
    अगली खबर
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': असित मोदी ने बताया, शैलेश लोढ़ा से क्यों हुआ था झगड़ा
    असित मोदी ने शैलेश लोढ़ा के आरोपों का दिया जवाब

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': असित मोदी ने बताया, शैलेश लोढ़ा से क्यों हुआ था झगड़ा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 02, 2023
    06:12 pm

    क्या है खबर?

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जिसने घर-घर में लंबे समय तक लोगों को खूब हंसाया है।

    पिछले साल शो के मुख्य कलाकार शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया था। कुछ समय पहले शैलेश ने खुलासा किया था कि उन्हें उनके बकाया पैसे अभी तक नहीं दिए गए हैं। हाल ही में उन्होंने निर्माता असित मोदी के खिलाफ नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में शिकात दर्ज कराई थी।

    अब असित ने शैलेश के खिलाफ अपनी बात कही है।

    खबर

    शैलेश औपचारिकताएं पूरी करने को नहीं हैं राजी- असित

    ई टाइम्स से बातचीत में असित मोदी ने कहा कि उन्हें कुछ महीने पहले नोटिस मिला था। वह समझ नहीं पाए कि ऐसा क्यों है, क्योंकि उन्होंने कभी पैसे देने से मना नहीं किया।

    उन्होंने कहा, "हम उनसे बकाया पैसों के बारे में लगातार पूछ रहे थे, उन्हें ईमेल और मैसेज कर रहे थे, क्योंकि उन्हें कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी थीं। हर संस्थान में ऐसे ही होता है। वह औपचारिकताएं पूरी करने से मना कर रहे हैं।"

    झगड़ा

    इस वजह से शैलेश ने छोड़ा शो?

    असित ने कहा कि जब आप लंबे समय तक काम करते हैं तो छोटे-मोटे झगड़े होते हैं। एक परिवार में भी ऐसा होता है।

    बकौल असित, शैलेश बाहर काम करना चाहते थे, कवि सम्मेलनों में भाग लेना चाहते थे। 'तारक मेहता' एक धारावाहिक है, इसकी बड़ी स्टारकास्ट है, उनकी बात मानना मुमकिन नहीं था।

    इसी बात पर पिछले साल अप्रैल में दोनों का झगड़ा हुआ और शैलेश फिर कभी शूटिंग के लिए नहीं आए।

    आरोप

    शैलेश ने फिर लगाए असित पर आरोप

    जब पोर्टल ने शैलेश से संपर्क किया, तो उन्होंने इस बारे में टिप्पणी करने से मना कर दिया क्योंकि मामला कोर्ट में है।

    हालांकि, उन्होंने कहा, "मैं बस यह कहना चाहता हूं, कि 'तारक मेहता' मेरा पहला शो नहीं था। मैं असित मोदी के पास नहीं गया था। मैं 1981 से एक स्थापित कवि हूं और कई टीवी शो में काम चुका था।"

    उन्होंने कुछ कविताएं पढ़कर भी असित पर निशाना साधा और झूठ बोलने का आरोप लगाया।

    शो 

    शुरुआत से शो का हिस्सा थे शैलेश

    सब टीवी पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का प्रसारण 28 जुलाई, 2008 को शुरू हुआ था।

    शैलेश शुरुआत से 'तारक मेहता...' का हिस्सा रहे थे। उन्होंने तारक का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी अमिट पहचान बनाई है। शो में जेठालाल (​​दिलीप जोशी) के साथ उनकी दोस्ती को फैंस पसंद करते थे। दोनों की बॉन्डिंग कमाल की थी।

    पिछले साल करीब 14 साल बाद शैलेश ने इस शो से अपना नाता तोड़ लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    शैलेश लोढ़ा
    टीवी शो

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    'तारक मेहता...' के 3,000 एपिसोड पूरे करने पर गिनिज बुक में दर्ज हो सकता है नाम मुंबई
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था? मुंबई
    क्या आप जानते हैं? राजपाल यादव ने 'तारक मेहता..' में जेठालाल का रोल किया था रिजेक्ट बॉलीवुड समाचार
    मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग मुंबई

    शैलेश लोढ़ा

    'तारक मेहता...' को अलविदा कहेंगे शैलेश लोढ़ा? अभिनेता ने बंद की शो की शूटिंग टीवी शो
    'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो, होस्ट की भूमिका में दिखेंगे टीवी शो
    दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? टीवी शो
    क्या 'तारक मेहता...' में जैनीराज राजपुरोहित निभाएंगे तारक मेहता की भूमिका? टीवी जगत की खबरें

    टीवी शो

    'बिग बॉस' में आवाज देने वाले विक्रम विजय, कभी शराब और डिप्रेशन में डूबे थे बिग बॉस
    अभिनेत्री माही विज हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, साझा किया वीडियो कोरोना वायरस
    शिव ठाकरे हुए कास्टिंग काउच का शिकार, बोले- डर लड़कों के लिए भी है कास्टिंग काउच
    'कुंडली भाग्य' फेम नवीन शर्मा ने रोशनी संग लिए सात फेरे कुंडली भाग्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025