LOADING...
आशुतोष गोवारिकर को 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का निदेशक नियुक्त किया गया
आशुतोष गोवारिकर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का नेतृत्व करेंगे

आशुतोष गोवारिकर को 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का निदेशक नियुक्त किया गया

May 01, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

'लगान', 'जोधा अकबर', 'पानीपत' और 'स्वदेश' जैसी फिल्मों के निर्देशक रहे आशुतोष गोवारिकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 57वें संस्करण का महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति यह नियुक्ति सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से की गई है। बता दें, गोवारिकर ने दिग्गज निर्देशक शेखर कपूर की जगह ली है, जिन्होंने इस महोत्सव के 55वें और 56वें संस्करण का नेतृत्व किया था।

महोत्सव

महोत्सव के साथ पहले से जुड़े रहे हैं आशुतोष गोवारिकर

IFFI का आयोजन हर साल गोवा में होता है और गोवारिकर इससे पहले भी जुड़े रहे हैं। एक बयान में, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा, "IFFI के साथ गोवारिकर का जुड़ाव दशकों का रहा है। इसलिए यह नियुक्ति उनकी निरंतर भागीदारी का स्वाभाविक अगला कदम है। शुरुआती वर्षों में एक प्रतिभागी के रूप में रहने से लेकर हाल के संस्करणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तक, उनकी यात्रा महोत्सव और इसके विकास के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।"

खुशी

निदेशक नियुक्त होने पर गोवारिकर ने जताई खुशी

गोवारिकर ने खुशी जताते हुए कहा, "1952 से लेकर अब तक अनगिनत महोत्सव टीमों द्वारा दशकों से स्थापित, पोषित और विस्तारित की गई विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है, साथ ही इसके साथ ही जिम्मेदारी का एक नया अहसास भी होता है। मैं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गोवा सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।" बता दें, 1952 में शुरू हुआ IFFI, एशिया के सबसे बड़े फिल्म महोत्सव में से एक है।

Advertisement