अशोक सेल्वन और प्रीति मुकुंदन की जोड़ी लेकर आ रही है 'अनबिल अवन', जानें कब होगी रिलीज?
तमिल सिनेमा के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल अभिनेता अशोक सेल्वन और प्रीति मुकुंदन अब एक नई एक्शन-रोमांस फिल्म 'अनबिल अवन' में एक साथ आ रहे हैं। यह फिल्म इसी सितंबर में रिलीज होगी।
फिल्म का टाइटल टीजर बुधवार (12 अगस्त) को जारी किया गया, जिससे पता चलता है कि फिल्म का अंदाज काफी दमदार रहने वाला है।
आर कार्थिकेयन इसे निर्देशित कर रहे हैं। इसकी कहानी 'पोथोजिल' जैसी फिल्म के लिए मशहूर विग्नेश राजा ने लिखी है, जबकि पटकथा कार्थिकेयन, विग्नेश राजा और खुद अशोक ने मिलकर तैयार की है।
'अनबिल अवन' की कास्ट और क्रू का हुआ ऐलान
मुख्य कलाकारों के साथ-साथ इस फिल्म में सब्बूमन अब्दुसमद, कदिर्बालु और महा दिल्ली गणेश भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का संगीत गोविन्द वासन्था ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी गोथम राजेंदरन संभाल रहे हैं और एडिटिंग की जिम्मेदारी सेल्वा आरके को सौंपी गई है।
'अनबिल अवन' को अयंगरन इंटरनेशनल और हैप्पी हाई पिक्चर्स ने मिलकर निर्मित किया है। यह फिल्म सितंबर में दर्शकों के सामने होगी।