NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / स्वर्णपदक विजेता एथलीट पिंकी प्रमाणिक की बायोपिक फिल्म बनाएंगे अशोक पंडित
    अगली खबर
    स्वर्णपदक विजेता एथलीट पिंकी प्रमाणिक की बायोपिक फिल्म बनाएंगे अशोक पंडित
    पिंकी प्रमाणिक की बायोपिक बनाएंगे अशोक पंडित

    स्वर्णपदक विजेता एथलीट पिंकी प्रमाणिक की बायोपिक फिल्म बनाएंगे अशोक पंडित

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 06, 2021
    10:17 pm

    क्या है खबर?

    स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्मों में दर्शक और फिल्म समीक्षक काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। वर्तमान में कई स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

    इस कड़ी में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म निर्माता अशोक पंडित भारत की पूर्व स्वर्णपदक विजेता महिला एथलीट पिंकी प्रमाणिक की बायोपिक बनाएंगे।

    खेल के मैदान से बाहर पिंकी की निजी जिंदगी काफी विवादों में रही है।

    घोषणा

    अशोक ने सोशल मीडिया पर की फिल्म की घोषणा

    पिंकी ने अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत के लिए कई स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। फिल्म मेकर अशोक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बायोपिक फिल्म की घोषणा की है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'अशोक पंडित प्रोडक्शन के लिए यह गर्व का क्षण होगा। यह फिल्म सभी एथलीटों के लिए एक श्रद्धांजलि होगी।'

    उन्होंने तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमे अशोक के साथ बाोयपिक की लेखक और पिंकी नजर आई हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए अशोक का ट्विटर पोस्ट

    A proud moment for #AshokePanditProductions

    This will be a tribute to all the athletes . #AshokePandit#PinkyPramanik pic.twitter.com/S2J2SmecdS

    — Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 6, 2021

    विवाद

    विवादास्पद है एथलीट पिंकी की निजी जिंदगी

    शेयर किए गए कोलाज में लिखा गया है, 'अब तक की सबसे विवादास्पद महिला एथलीट की कहानी जिसपर पुरुष होने का आरोप लगा था और साथ ही उनपर बलात्कार के आरोप लगे थे।'

    2012 में पिंकी की एक दोस्त ने उनपर बलात्कार का आरोप लगाया था। यह कहा गया था कि पिंकी एक पुरुष है। पिंकी को 25 दिनों तक पुलिस की हिरासत में रखा गया था।

    2014 में कोलकाता हाइकोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

    सूचना

    पिंकी की बायोपिक की खबर ट्विटर पर हुई ट्रेंड

    पिंकी की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए अशोक तैयारियों में जुट गए हैं। अभी फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द ही फिल्म के लीड कलाकारों की घोषणा कर देंगे। इस बायोपिक फिल्म की कहानी को प्रियंका घटक ने लिखी है।

    फिल्म के ऐलान के बाद पिंकी की बायोपिक बनने की खबर ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। अशोक ने इसके लिए प्रशंसकों का आभार जताया है।

    रिपोर्ट

    अशोक ने खरीदे बायोपिक फिल्म के राइट्स

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक ने पिंकी की बायोपिक फिल्म बनाने के लिए राइट्स खरीद लिए हैं।

    अशोक ने कहा, "जब लेखक ने मुझे पिंकी की बायोपिक के विषय के बारे में बताया, तो उसी क्षण मुझे लगा कि इस फिल्म को बनाना चाहिए। कल्पना कीजिए जब एक इंसान की मूल पहचान उसके लिंग पर सवाल उठाया जाता है।"

    उन्होंने बताया कि यह फिल्म सभी बाधाओं से लड़ने और विजयी होने की कहानी होगी।

    करियर

    ऐसा रहा पिंकी का करियर

    पिंकी ने बायोपिक को लेकर कहा, "मैं चाहती थी कि दुनिया मेरे साथ हुए अन्याय और भयावहता को जाने। मुझे अशोक जी के प्रोडक्शन पर पूरा भरोसा है कि यह मेरी कहानी के साथ पूरी तरह न्याय करेगा।"

    पिंकी के करियर की बात करें तो वह साल 2006 में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता टीम (400 रिले) का हिस्सा रही थीं।

    वह 2006 में ही हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडल विजेता रिले टीम का भी हिस्सा थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    ट्विटर

    आ रही है ट्विटर की प्रीमियम सेवा 'ट्विटर ब्लू', हर महीने करना होगा भुगतान सोशल मीडिया
    सोशल मीडिया कंपनियों ने मानी सरकार की बात, लागू किए नए IT रूल्स से जुड़े बदलाव फेसबुक
    ट्वीट्स पर दे पाएंगे फेसबुक जैसे इमोजी रिऐक्शंस, सामने आए स्क्रीनशॉट्स फेसबुक
    ट्विटर ने शुरू होने के चंद दिन बाद रोक दिया वेरिफिकेशन प्रोग्राम, जानिए कारण सोशल मीडिया

    बॉलीवुड समाचार

    विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा अभिनीत फिल्म '14 फेरे' जुलाई में ZEE5 पर होगी रिलीज ट्विटर
    'हसीन दिलरुबा' में तापसी के साथ इंटिमेट सीन के दौरान डरे हुए थे विक्रांत और हर्षवर्धन नेटफ्लिक्स
    म्यूजिक एल्बम 'हिमेश के दिल से' में इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट को लॉन्च करेंगे हिमेश मुंबई
    करण जौहर ने किया नए प्रोजेक्ट का ऐलान, जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनाएंगे फिल्म करण जौहर

    सोशल मीडिया

    गंभीर हुए कोरोना संकट के बीच भी मास्क पहनने को लेकर लापरवाही बरत रहे लोग- सर्वे स्वास्थ्य मंत्रालय
    बनने जा रहा है तेलुगु फिल्म 'नंदी' का हिन्दी रीमेक, अजय करेंगे प्रोड्यूस मुंबई
    'सुपर 30' के लिए मृणाल ठाकुर ने छोड़ी थी जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' बॉलीवुड समाचार
    अब डेस्कटॉप से इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकते हैं आप, यह है तरीका इंस्टाग्राम

    मनोरंजन

    'देली बेली' के 10 साल, इस किरदार के लिए ऑडिशन तक देने को तैयार थे आमिर आमिर खान
    जलसा जाने से डरते थे मिजान जाफरी, नव्या नवेली के साथ अफेयर पर कही ये बातें अमिताभ बच्चन
    नेटफ्लिक्स के बाद अमेजन प्राइम से जुड़ीं माधुरी, कर सकती हैं करियर की पहली वेब फिल्म माधुरी दीक्षित
    ब्रिटनी स्पीयर्स को पिता के संरक्षण से नहीं मिली आजादी, जज ने खारिज की मांग हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025