पाकिस्तानी सीरीज पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के अशोक पंडित, बोले- ये एकजुटता दिखाने का समय
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स की पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर भारत में घमासान जारी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के विरोध के बीच, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में बॉलीवुड से आगे आकर कोई इसके खिलाफ क्यों कुछ नहीं बोल रहा है। उनके मुताबिक, इस विवाद में सबको आगे आकर एकजुटता के साथ स्टैंड लेना चाहिए।
निराशा
विवाद पर राय न देने से निराश हुए फिल्ममेकर
ANI से बात करते हुए अशोक ने मनोरंजन जगत के लोगों से पब्लिक समर्थन की कमी पर निराशा जताई।
उनके मुताबिक, इस विवाद पर लोगों को आकर अपनी राय रखनी चाहिए, ऐसा न होने पर उन्होंने पूछा, "हमारी इंडस्ट्री के लोग आगे क्यों नहीं आते?"
उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत संवेदनशील है। फिल्म जगत को आगे आकर इस पर स्टैंड लेना चाहिए और सीरीज का विरोध कर आतंकी हमलों से प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए।
राय
भारत में पाकिस्तानी की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं
अशोक ने कहा, "फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लॉइज (FWICE), जो सिनेमा जगत का एक बड़ा और बड़ा संगठन है, इस मामले को सामने लाया है क्योंकि हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान एक दुश्मन देश, कई जानें लेने वाला देश और एक आतंक देश हो, जिसकी यहां कोई मौजूदगी हो। यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है।"
उन्होंने पीड़ितों को याद रखने और सुरक्षाकर्मियों के बलिदान का सम्मान करने के महत्व पर भी जोर दिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On Pakistani Netflix series 'Jo Bachay Hain Sang Samait Lo', Filmmaker and Indian Film & Television Directors' Association (IFTDA) President Ashoke Pandit says, "... The Federation of Western India Cinema Employees (FWICE)—a major, large-scale… pic.twitter.com/4yjXETlRfE
— ANI (@ANI) November 27, 2026