अशनूर कौर के करोड़ों के आलीशान अपार्टमेंट में घुसा पानी, वीडियो साझा कर दिखाया हाल
'बिग बॉस 19' में अपनी पहचान बनाने वाली अशनूर कौर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट का भारी बारिश के बाद का हाल दिखाया है।
वह इस स्थिति से काफी परेशान और हताश लग रही थीं और उन्होंने अपनी बात बेबाकी से कही। उन्होंने लिखा, 'एक कार्यक्रम के लिए निकलना है और घर पर यह सब हो गया है।'
वीडियो में साफ दिख रहा है कि पानी उनकी बालकनी और लिविंग रूम में घुस रहा है। वहीं, उनका स्टाफ पानी निकालने और फर्नीचर को बचाने की कोशिश कर रहा है।
अशनूर ने इतने करोड़ रुपये का खरीदा था अपार्टमेंट
अशनूर ने मुंबई में एक शानदार 3 BHK अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है। यह फ्लैट उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में लिया था।
'झांसी की रानी' जैसे शो में बाल कलाकार के तौर पर अपना करियर शुरू करने से लेकर टीवी स्टार और बिग बॉस की चहेती बनने तक का उनका सफर बेहद प्रभावशाली रहा है।
अब, वह भी आम लोगों की तरह बारिश से जुड़ी इन्हीं असल परेशानियों का सामना कर रही हैं।