Loading...
करण जौहर और अक्षय कुमार संग जमेगी अशनीर ग्रोवर की जोड़ी, इस शो में बनेंगे जज
अशनीर ग्रोवर बनेंगे 'पिच टू गेट रिच 2' में जज

करण जौहर और अक्षय कुमार संग जमेगी अशनीर ग्रोवर की जोड़ी, इस शो में बनेंगे जज

लेखन सयाली
Nov 14, 2026
01:30 pm

क्या है खबर?

भारतपे के पूर्व सह-संस्थापक और 'शार्क टैंक इंडिया' के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर एक बार फिर जज की कुर्सी पर नजर आ सकते हैं। खबरों के मुताबिक, वह जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो 'पिच टू गेट रिच 2' में बतौर जज शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो वह करण जौहर, अक्षय कुमार और मलाइका अरोड़ा के साथ पैनल साझा करेंगे। माना जा रहा है कि अशनीर अपनी बिजनेस समझ से इस शो को और खास बना देंगे।

स्तर

बड़े स्तर पर लौटेगा 'पिच टू गेट रिच 2'

एक सूत्र ने मिड-डे को बताया, "'पिच टू गेट रिच' के दूसरे सीजन को काफी बड़े स्तर पर लाने की योजना है। इसमें अशनीर का जुड़ना एक दिलचस्प बात है, क्योंकि बिजनेस को देखने का उनका नजरिया बिल्कुल अलग है। संस्थापकों को न केवल अपना ब्रांड बनाने का प्लान बताना होगा, बल्कि ये भी साबित करना होगा कि उनका व्यवसाय कमर्शियल तौर पर व्यावहारिक है। उनके जैसे व्यक्ति की मौजूदगी से ये पिच और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।"

जानकारी

क्या है ये शो?

'पिच टू गेट रिच' भारत का पहला फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस रियलिटी शो है। इसमें फैशन जगत के संस्थापक अपनी विकास योजनाओं और व्यावसायिक पहलुओं को प्रस्तुत करते हैं और बदले में जज के पैनल से निवेश की मांग करते हैं।

ADVERTISEMENT