जानिए दिवंगत दिग्गज गायिका आशा भोसले का आखिरी गाना कब होगा रिलीज?
मशहूर गायिका आशा भोसले का आखिरी रिकॉरडेड गाना 'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां' 8 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाला है।
इस दिन उनका 93वां जन्मदिन होता। उन्होंने यह गीत आने वाली फिल्म 'ओम का हरि' के लिए 2023 के अंत में रिकॉर्ड किया था।
दिग्गज गायिका का इसी साल 92 साल की उम्र में निधन हो गया था, ऐसे में यह गीत उनके चाहने वालों के लिए एक भावुक विदाई की तरह होगा।
आशा के गाने में है प्यार और परिवार की भावना
हरीश व्यास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अंशुमन झा, रघुबीर यादव और सोनी राजदान जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म एक बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित कहानी है।
फिल्म के मूल में प्यार और परिवार का जो विषय है, आशा का गीत उसे खूबसूरती से दर्शाता है। अंशुमन झा ने आशा जी की आवाज को फिल्म का 'कैथारसिस' (भावों का शुद्धीकरण) बताया है।
वहीं, निर्देशक हरीश व्यास ने उनके जन्मदिन पर गाना रिलीज करने को भारतीय संगीत में उनकी महान विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि कहा।