LOADING...
आशा भोसले की सेहत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताई चिंता, की जल्द स्वस्थ होने की कामना
आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंतित नरेंद्र मोदी

आशा भोसले की सेहत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताई चिंता, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Apr 12, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

दिग्गज गायिका आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने पूरे देश को चिंता में डाल दिया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य के प्रति गहरी चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सूत्रों के मुताबिक, दिग्गज गायिका की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। प्रधानमंत्री के साथ देशभर के प्रशंसक उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।

प्रार्थना

दिग्गज गायिका के लिए प्रधानमंत्री ने की मंगल कामना

आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से देशभर में चिंता की लहर है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वो आशा जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने की सलामती की दुआ

Advertisement

राहत

अस्पताल में भर्ती आशा की हालत अब भी नाजुक

PTI के सूत्रों के अनुसार, आशा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। वो मुंबई के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। उन्हें कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों की जटिलताओं के कारण 11 अप्रैल की शाम दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आशा की पोती जनाई भोसले ने बयान जारी कर कहा था कि 'अत्यधिक थकान और छाती में संक्रमण की वजह से गायिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement