क्या आर्यन खान को मिल गया नया प्यार? लंदन से सामने आई तस्वीरों ने बढ़ाई चर्चाएं
मनोरंजन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लंदन में कलाकार विनी ताकैर के साथ देखा गया। वायरल हुई तस्वीरों में दोनों एक कैसीनो से साथ निकलते हुए नजर आए।
उन्होंने काले रंग के एक जैसे कपड़े पहने हुए थे, जिसके बाद प्रशंसकों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि कहीं दोनों के बीच कुछ पक तो नहीं रहा है।
विनी की इस पोस्ट को फैंस जोड़ रहे हैं आर्यन से
उनके बाहर आने के कुछ ही समय बाद विनी ने इंस्टाग्राम पर 'लंदन, इली' लिखकर पोस्ट किया, जिसे प्रशंसकों ने फौरन आर्यन से जोड़ दिया।
दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं और उनके साझा दोस्त भी हैं, जिससे इन कयासों को और हवा मिली है।
वैसे तो आर्यन अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना ही पसंद करते हैं, लेकिन पहले भी उनका नाम मॉडल लैरिसा बोनेसी के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल आर्यन लंदन में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।