आर्य का मलयालम में 'अनंथन काडू' से एक्शन-थ्रिलर डेब्यू, टीजर ने उड़ाए होश
आर्य 25 जून, 2026 को पूरी दुनिया में रिलीज होने वाली एक्शन से भरपूर थ्रिलर 'अनंथन काडू' से मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।
फिल्म के टीजर से साफ है कि यह सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगी। निर्देशक जीयन कृष्णकुमार और लेखक मुरली गोपी (जिन्होंने 'तियान' जैसी फिल्म दी थी) इस प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आए हैं।
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 'अनंथन काडू'
इस फिल्म में मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार एक साथ दिखेंगे। इनमें इंद्रन्स, निखिला विमल, रेजिना कैसेंड्रा, अच्युत कुमार जैसे नाम शामिल हैं।
इसका संगीत 'कांतारा' फिल्म से मशहूर हुए संगीतकार बी. अजनीश लोकनाथ ने दिया है, जो इस फिल्म के साथ मलयालम में अपनी शुरुआत कर रहे हैं।
फिल्म 'अनंथन काडू' मलयालम और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज होगी, ताकि इसे देशभर के दर्शक देख सकें। इस जबरदस्त एक्शन थ्रिलर में आर्य एक तमिल भाषी किरदार निभाते दिखेंगे।