Loading...
'रामायण' में आर्य बब्बर का यश पर कटाक्ष- रावण नहीं, ये 'KGF' का 'रॉकी भाई' है
यश के 'रावण' लुक पर आर्य बब्बर का तंज

'रामायण' में आर्य बब्बर का यश पर कटाक्ष- रावण नहीं, ये 'KGF' का 'रॉकी भाई' है

Oct 14, 2026
10:57 am

क्या है खबर?

फिल्ममेकर ओम राउत की 'आदिपुरुष' को खराब संवादों और किरदारों के चित्रण के लिए भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जहां सैफ अली खान के रावण वाले लुक पर भी विवाद हुआ था। अब नितेश तिवारी की 'रामायण' में सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता आर्य बब्बर ने जहां 'आदिपुरुष' में सैफ के लुक और अभिनय का बचाव किया है, वहीं यश के रावण वाले लुक पर सवाल उठाए हैं।

सराहना

"रावण के रोल में सैफ शानदार थे"

थिएटर प्ले 'महाबली' में रावण का किरदार निभा रहे आर्य बब्बर ने 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के अभिनय का बचाव किया है।

आर्य ने कहा, "मुझे लगता है कि रावण के रूप में सैफ बहुत अच्छे थे। एक कलाकार उतना ही अच्छा होता है, जितनी निर्देशक की सोच होती है। सैफ ने जो भी किया, वो निर्देशक का नजरिया था। उन्होंने किरदार में एक अलग तीव्रता लाई। आप इसके लिए अभिनेता को दोष नहीं दे सकते।"

तंज

यश के 'रावण' लुक पर आर्य का तंज

हालांकि, आर्य ने 'रामायण' में यश के 'रावण' वाले लुक की तीखी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि यश किरदार में क्या नया ला रहे हैं, इस पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, लेकिन उन्हें पोशाक के अलावा लुक में कुछ नया नहीं लगा।

आर्य ने कहा, "ये लगभग वही दाढ़ी है, जो उनकी 'KGF' में थी। मुझे 'रामायण' में उनका कोई नया लुक नहीं दिखा। उनका नया लुक मुझे 'टॉक्सिक' में दिखा था।"

ADVERTISEMENT

तुलना

यश और सैफ से तुलना पर क्या बोले आर्य?

आर्य ने आगे कहा, "शायद पूरी फिल्म में मुझे एक अलग यश देखने को मिले, लेकिन फिलहाल ये वैसा ही लग रहा है, जैसा मैंने 'KGF' में देखा है। यश इसे केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए भी निभा रहे हैं।"

उन्होंने ये भी जोड़ा कि अपने नाटक में वो जिस रावण का किरदार निभा रहे हैं, वो 'आदिपुरुष' या आगामी 'रामायण' में दिखे रावण से बिल्कुल अलग है।

ADVERTISEMENT

पहला भाग

5 नवंबर, 2026 को रिलीज होगा 'रामायण' का पहला भाग

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी हैं। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा 4,000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाई जा रही ये फिल्म 2 भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

ADVERTISEMENT