'DC' ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले हफ्ते कमाए इतने करोड़ से ज्यादा
अरुण मैथेश्वरन की फिल्म 'DC', जिसमें लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं, ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है।
7 अगस्त, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कुल 47.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रुपये कमाए थे।
रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। पूरे हफ्ते दर्शकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिसकी वजह से सिनेमाघरों में लगातार भीड़ देखी गई।
'DC' ने साउथ में ये टैग किया हासिल
पूरे साउथ इंडिया में 'DC' ने जबरदस्त कमाई की है। तमिलनाडु में फिल्म ने सबसे ज्यादा 14.5 करोड़ रुपये कमाए।
वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से इसे 13 करोड़ रुपये मिले। केरलम से 11.5 करोड़ रुपये और कर्नाटक से 5.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
फिल्म को पहले ही 'क्लीन हिट' का दर्जा मिल चुका है। अब देखना होगा कि आने वाले सप्ताहांत पर 'DC' की टक्कर 'विश्वनाथ एंड संस' से कैसी रहती है।