Loading...
'रामायण' में दशरथ की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे अरुण गोविल, नितेश तिवारी ने ऐसे मनाया
अरुण गोविल ने ठुकराया था राजा दशरथ की भूमिका

'रामायण' में दशरथ की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे अरुण गोविल, नितेश तिवारी ने ऐसे मनाया

Nov 10, 2026
03:26 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अभिनेता अरुण गोविल अयोध्या के राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इस किरदार को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। अरुण ने बताया कि शुरुआत में वह राजा दशरथ का रोल निभाने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने इसके लिए मना भी कर दिया था। हालांकि, निर्देशक नितेश के जोर देने पर आखिरकार वह इस भूमिका के लिए तैयार हो गए।

भूमिका

दशरथ की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे अरुण

'रामायण' में अपनी भूमिका को निभाने के बारे में बात करते हुए, अरुण ने कहा, "अगर मुझे लगता कि यह सही नहीं है, तो मैं इसे नहीं करता। सच कहूं तो, शुरुआत में मैं यह भूमिका नहीं करना चाहता था, लेकिन फिल्म के निर्देशक नितेश ने जोर दिया। वह चाहते थे कि हमारी 'रामायण' और इस 'रामायण' के बीच कोई जुड़ाव हो।"

टीवी शो 'रामायण' 1987-88 के दौरान प्रसारित हुआ। इसमें अरुण ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी।

बात

रणबीर की आलोचना पर अरुण ने तोड़ी चुप्पी

हालांकि रणबीर के अभिनय की तारीफ हुई है, फिर भी कई दर्शकों ने अरुण के निभाए गए राम के किरदार से इसकी तुलना करते हुए इसे कमतर आंका है।

इन तुलनाओं पर अरुण ने कहा, "शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि भगवान राम के रूप में मेरे अभिनय को एक पैमाना मान लिया गया है। यह आज भी लोगों के दिलों और दिमागों में जिंदा है। कोई भी किसी और को राम के रूप में नहीं देखना चाहता।"

ADVERTISEMENT

कमाई

रामायण ने कर ली इतनी कमाई

अरुण आगे कहते हैं, "आप जानते हैं कि मेरी 'रामायण' कहीं न कहीं हमेशा चलती ही रहती है। आज भी उत्तर और मध्य भारत में, जब भी कहीं मेले या तमाशे लगते हैं और राम की तस्वीरें बिकती हैं, तो उन पर मेरा ही चेहरा होता है। इसलिए, मेरे लिए किसी और अभिनेता के भगवान राम के रूप में किए गए अभिनय पर बात करना सही नहीं लगता।"

'रामायण' ने 5 दिनों में 660 करोड़ की कमाई कर ली है।

ADVERTISEMENT